नाइजीरिया में हुए हमलों में 150 लोगों की मौत

नाइजीरिया के गांव जामफारा में हुए हमले में 105 लोगों की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक शुरुआत में यह आंकड़ा सिर्फ 20 था। हुसैनी आदामू, जो प्रभावित गांव के पुलिस अधिकारी हैं, ने बताया कि कुछ अज्ञात बंदूकधारी उस समय गांव में दाखिल हुए जब यहां पर एक सुरक्षा बैठक चल रही थी। 100 से ज्यादा मोटरसाइकिलों पर सवार इन बंदूकधारियों ने तीन घंटे तक फायरिंग की जिसमें 150 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चें भी शामिल हैं।
नाइजीरिया में रहने वाले कुछ चरवाहे पिछले कुछ दिनों के दौरान यहां पर सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरे हैं। इन हमलों के पीछे इनका हाथ हो सकता है। यहां रहने वाले लोगों के मुताबिक हो सकता है कि इन लोगों ने ही इस हमले की साजिश तैयार की हो।
वहीं नाइजीरिया के गोउजा में हुए एक और हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से ज्यादातर राजनेता हैं। यहां रहने वाले लोगों के मुताबिक इस हमले की साजिश बोको हराम की ओर से अंजाम दी गई थी। नाइजीरिया दक्षिण अफ्रीकी राज्य का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है और यहां की जनसंख्या करीब 170 मिलियन है। यहां के कई राज्यों में खराब अर्थव्यवस्था चिंता की विषय बनी हुई है।
नाइजीरिया का उत्तरी हिस्सा हिंसा से प्रभावित है। इस देश का दक्षिणी हिस्सा भी अपराधिक गतिविधियों का केंद्र है और यहां पर अपहरण, हथियारों की लूट और ऐसे कई खतरनाक अपराधों को अंजाम दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications