सऊदी के नेतृत्व में हुए हवाई हमले में 140 की मौत
नई दिल्ली। सऊदी अरब के नेतृत्व में यमन की राजधानी सना में एक अंतिम संस्कार की रस्म के दौरान हुए हवाई हमले में 140 लोगों के मारे जाने की खबर है साथ ही 525 लोग घायल भी हुए हैं।

फाइल फोटो
ये हवाई हमले शनिवार (8 अक्टूबर) को किए गए। इन हमलों की जानकारी संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने दी।
सहायता करने वाले कार्यकर्ता नाराज
अधिकारी ने बताय कि यमन में लोगों की मदद करने वाले कार्यकर्ता इस बात से हैरान और नाराज थे कि हमला जहां किया गया वहां एक कम्युनिटी हॉल मौजूद था, जिसमें कई लोग थे।
जारी किए गए बयान में कहा गया है कि शुरूआती जांच के अनुसार इस हमले मं अब तक 140 लोगों की मौत हुई है और करीब 525 लोग घायल हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र सहायता अधिकारी ने इस मामले की एक जांच बैठाई है और कहा है वैश्वविक समुदाय से कहा है कि नागरिकों की जान बचाने के लिए दबाव डाला जाए। अधिकारी ने कहा कि नागरिकों के खिलाफ हमले तुरंत रोके जाएं।












Click it and Unblock the Notifications