नाइजीरिया में "बोको हरम" का कहर, 54 की मौत

गौरतलब, इस हमले के लिए आतंकी संगठन बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। बोर्नो प्रांत के चिबोक के पास चार गांवों के प्रार्थना के दौरान आतंकियों बंदूकों से चर्च पर हमला कर दिया। आपको बता दें, गत अप्रैल को बोको हराम ने इसी क्षेत्र से 200 स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया था।
बोर्नो प्रांत के निवासियों ने बताया कि आतंकियों ने चर्च पर विस्फोटक फेंके, और वहां आग लगा दी। साथ ही बंदूकधारी हमलावरों ने वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चलायीं। उन्होंने बताया कि अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। और लगभग 47 लाशों को बरामद किया जा चुका है। जो आस पास की झाड़ियों में फेकें हुए मिले।
स्थानीय निवासियों ने इस मामले में सेना पर आरोप लगाया कि सेना ने हमला होने के बाद आपातकाल में की गई बुलावे को नजरअंदाज किया। जबकि संघीय सरकार के प्रवक्ता माइक ओमरी ने कहा कि सेना और वायुसेना मौके पर मौजूद थे। थोड़ी देर हो सकती है, लेकिन सेना वहां मौजूद थी। फिलहाल, मामले की जांच पड़ताल जारी है।
गौरतलब, नाइजीरिया में पिछले हफ्ते ही शॉपिंग मॉल में धमाका किया गया था। जिसमें 21 लोगों की मौत हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications