ATS ने दबोचे 9 पाकिस्तानी, 280 करोड़ की हेरोइन के साथ समुद्र के रास्ते भारत में कर रहे थे एंट्री
नई दिल्ली, 25 अप्रैल। गुजरात एटीएस ने 9 पाकिस्तानियों को दबोचा है। ये सभी 56 किलो हेरोइन के साथ भारत में घुसने का प्रयास कर रहे थे। अरब सागर में गुजरात के पास आंतकवादी रोधी दस्ते की नजर पड़ते ही ये भागने का प्रयास कर रहे थे लेकिन भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने गुजरात के समुद्री के तट के पास अरब सागर में चालक दल के नौ सदस्यों के साथ एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है और 280 करोड़ रुपये की हेरोइन भी जब्त की है। मामले में भारत की ओर से 9 क्रू मेंबर इसकी जांच कर रहे हैं।
Recommended Video

अरब सागर तट पर गुजरात एटीएस को देखते ही पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव अल-हज को चालक लेकर भागने का प्रयास करने लगा। आईसीजी अधिकारी के अनुसार पाकिस्तानी नाव 'अल हज' ने 9 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों के साथ कल देर रात भारतीय जल सीमा में प्रवेश कर चुके थे।
एडवांस खुफिया जानकारी के अनुसार गुजरात एटीएस के साथ एक तट रक्षक नाव ने पाकिस्तानी नाव का पीछा किया। जिसके बाद वे पानी में नशीले पदार्थों के पैकेट फेंक कर पाकिस्तान भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन आईसीजी नाव ने पाकिस्तानी नाव को पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि नाव तेज गति से भागने में सक्षम थी। उसे रोकने के लिए गोली चलानी पड़ी। इसमें चालक दल के सदस्य को को चोट भी लगी। पकड़े गए सभी पाकिस्तानी नाव चालक दल के 9 सदस्यों को भारतीय तटरक्षक बल द्वारा गुजरात के जखाऊ बंदरगाह पर 56 किलो नशीले पदार्थों के साथ पकड़ने के बाद लाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications