मोहम्मद साहब की कार्टून प्रतियोगिता में बंदूकधारियों ने किया हमला दोनों की मौत

टेक्सस। मोहम्मद साहब के उपर कार्टून प्रतियोगिता का आयोजन कराना अमेरिका के टेक्सास में एक संस्था को महंगा पड़ गया है। प्रतियोगिता के दौरान दो बंदूकधारियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही हमलावरों को मार गिराया है। वहीं हमले में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ है।

protest

न्यूयॉर्क पुलिस के अनुसार टक्सस में चल रहे मोहम्मद साहब की कार्टून प्रतियोगिता के दौरान यह हादसा हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन एक बहुचर्चिच संस्था की ओर से आयोजित किया गया था। लेकिन प्रतियोगिता के दौरान ही दो बंदूकधारी कार आये और गारलैंड स्कूल के सुरक्षाकर्मी पर गोलिया चलाने लगे। इस गोलीबारी में सुरक्षाकर्मी के पैर में गोली लगी गयी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी हालत अब स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि कुछ ही सेकंड के भीतर बंदूकधारियों को मार गिराया गया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने स्कूल की इमारत को खाली करा दिया और इसके बाद बम की अफवाह के चलते पूरी इमारत की तलाशी की गयी। वहीं ट्विटर पर एक ट्वीट करके यह लिखा गया है कि अल्लाह हमें मुजाहिदीन के तौर पर स्वीकार करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+