सोमालिया की राजधानी में भीषण फिदायीन हमला, विस्फोट में 73 लोगों की मौत
मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में शनिवार को एक सुरक्षा जांच चौकी के पास हुए ट्रक बम धमाके में 76 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सरकार के प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार उमर ने कहा कि अफगोई रोड पर एक पुलिस जांच चौकी के पास एक आत्मघाती हमलावर ने अपने वाहन को उड़ा दिया। यह हमला हाल के वर्षों में मोगादिशु में हुए भीषणतम हमलों में से एक है।

मदीना अस्पताल के निदेशक मोहम्मद यूसुफ ने कहा 73 लोगों के मरने की पुष्टि की है। आमीन एंबुलेंस सेवा के निदेशक अब्दीकादिर अब्दीरहमान ने कहा कि हमले में 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे। जिनमें से कुछ की मौत हो गई है। यह हमला मोगादिशु में शनिवार सुबह भारी भीड़ वाले इलाके में हुआ, बताया जा रहा है कि यह हमला हाल में हुए बड़े हमलों में से एक है।
घटनास्थल पर नष्ट हुए वाहन और शव बिखरे नजर आ रहे हैं। अभी किसी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।सरकार के प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार ने बताया कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि अनेक घायल अस्पतालों में भर्ती हैं। मारे गए लोगों में से ज्यादातर विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के छात्र हैं जो अपनी कक्षाओं के लिए निकले थे।












Click it and Unblock the Notifications