Libya News: लीबिया में बड़ा हादसा, यूरोप जा रही नाव समंदर में डूबी, 61 प्रवासियों की मौत
लीबिया के पास भूमध्य सागर में एक नाव डूबने से उसमें सवार कम से कम 61 प्रवासियों की मौत हो गई है। इसमें बच्चें और औरतें भी शामिल हैं। लीबिया स्थित इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के मुताबिक कि नाव में कुल 86 लोग सवार थे। ये सभी लोग नाइजीरिया, गाम्बिया और अन्य अफ्रीकी देशों से थे।
लीबिया में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि लीबिया के पास एक "दुखद" जहाज दुर्घटना के बाद महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 61 प्रवासी डूब गए।

संगठन ने जीवित बचे लोगों के हवाले से कहा कि लगभग 86 लोगों को लेकर नाव लीबिया के जवारा पोर्ट से यूरोप रवाना हुई थी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये बोट समुद्र में उठी तेज लहरों के सामने टिक नहीं पाई और पलट गई।
IOM के अनुसार अब तक 25 लोगों को बचाया गया है। इन लोगों को लीबिया के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। बचे हुए सभी लोगों को चिकित्सा सहायता दी गई है। फिलहाल वे सभी खतरे से बाहर हैं। सभी लोग लीबिया और ट्यूनीशिया के रास्ते इटली जा रहे थे।
आपको बता दें कि मध्य भूमध्य सागर दुनिया के सबसे खतरनाक प्रवासी मार्गों में से एक है। ये इटली के रास्ते यूरोप पहुंचने के लिए ये लोग खतरनाक समुद्री यात्राओं का जोखिम उठाते हैं।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, इस वर्ष ट्यूनीशिया और लीबिया से 153,000 से अधिक प्रवासी इटली पहुंचे हैं। इस दौरान भूमध्यसागरीय प्रवासी मार्ग से आने वाले 2,250 से अधिक लोगों की मौत डूबने की वजह से हुई है।
इससे पहले 14 जून 2023 में ग्रीस के दक्षिणी तट पर पेलोपोनीज क्षेत्र से करीब 75 किलोमीटर दूर प्रवासियों से भरी नाव डूब गई थी। इस नाव में 750 से ज्यादा लोग सवार थे लेकिन सिर्फ 107 लोगों को ही बचाया जा सका था। इसमें कम से कम 300 पाकिस्तानी नागिरकों की मौत हुई थी। पाकिस्तानी नागिरकों के अवावा जहाज में ज्यादातर लोग सीरिया और मिस्र के थे।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications