अमेरिका में बर्फीले तूफान ने ली 6 की जान, हजारों फ्लाइट्स रद्द
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्वी तट पर तेज ठंड हवाओं और तूफान ने पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। अमेरिका के पूर्वी तट पर शुक्रवार को खतरनाक तूफान ने छह लोगों की जान ले ली। तेज हवाओं के साथ बारिश की वजह से हजारों फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा है। इस तूफान की वजह से हजारों घरों की बिजली गुल हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तूफान और ज्यादा खतरनाक हो सकता है। अमेरिका मीडिया के मुताबिक, इस तूफान से करीब 7 लाख लोग प्रभावित हुए है।

फ्लाइट्स अवैर के मुताबिक, अमेरिका में इस तूफान से 3000 डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द हुई है। वही, शुक्रवार को 2,400 से भी ज्यादा फ्लाइट्स डिले हुई है। पुलिस ने बताया कि तूफान के कारण घरों पर पेड़ गिरने और मलबे में दबने से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में एक 11 साल के लड़के समेत दो बच्चे शामिल हैं।
बता दें कि अमेरिका पिछले दो माह से भयंकर शीत लहरों और तूफान से जूझ रहा है। इस बार अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई है। शिकागो में इससे पहले 2011 में लगातार दो दिन से भयंकर बर्फबारी में 20 इंच तक बर्फ गिरी थी। 2015 फरवरी में शिकागो में 16.2 इंच तक बर्फ गिरी थी।












Click it and Unblock the Notifications