इंडोनेशिया: नौका डूबने से 31 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी
जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के तट पर एक नौका डूबने से 31 लोगों की मौत हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, 164 लोगों को ले जा रही मंगलवार दोपहर को समुद्र की तेज की धारा से टकराने के बाद नौका पलटने से यह हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद गुरुवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और लोगों को बचाने का काम अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि कई लोग नौका के अंदर ही फंसे हुए हैं। इस हादसे में 40 से अधिक लोग अभी भी लापता है, वहीं करीब 70 लोगों को बचा लिया गया है।

यह हादसा इंडोनेशिया के सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप जावा के उत्तर में सुलावेसी द्वीप के पास तट से लगभग 200 से 300 मीटर दूरी पर हुआ। साउथ सुलावेसी सर्च और रेस्क्यू एजेंसी के मुताबिक, नौका में 139 पैसेंजर और 25 क्रू मेंबर सवार थे। रेस्क्यू एजंसी के चीफ ने कहा, 'हम फिलहाल ऑपरेशन को जारी रख रहे हैं, क्योंकि हमें लगता है कि नौका में कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं।'
हाल की दिनों में इंडोनेशिया में दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 18 जून को सुमात्रा की एक झील में नौका डूब गई थी, जिसमें 164 लोगों की मौत हो गई थी। वैसे इंडोनेशिया में नाव दुर्घटना बहुत ही आम है। इंडोनेशिया की खराब प्रशासन व्यवस्था की वजह से अक्सर आलोचना होती रही है।












Click it and Unblock the Notifications