पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में फिदायीन हमला, 18 की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान की झल मगसी दरगाह में धमाका हुआ है, जिसमें करीब 18 लोगों के मौत की खबर आ रही है। जिला प्रशासन ने मरने वालों की संख्या जारी करते हुए कहा कि अभी इनकी संख्या और बढ़ सकती है। पुलिस ने इस धमाके को फिदायीन हमला करार दिया है।

पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, दरगाह के एंट्री गेट के पास नमाज पढ़ने के लिए जब लोग एकत्रित हुए, तब यह हमला हुआ। फिलहाल इस हमले की किसी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी ली है। शाम को नमाज के वक्त यह हमला हुआ है।
मीडिया से बातचीत के दौरान बलुचिस्तान के गृहमंत्री ने कहा कि वे इस हमले के बारे में ऑफिशियल्स से बात की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया जा चुका है।
पाकिस्तान में 2007 से आतंकवाद से सक्रिय है और पिछले कई सालों से इस नासूर को झेल रहा है। पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और अलकायदा जैसे आतंकी सक्रिय रूप से दहशत फैला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications