एस्ट्राजेनेका की बूस्टर डोज ओमिक्रॉन के खिलाफ कारगर- स्टडी में दावा
लंदन, 23 दिसम्बर। दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वारयस के ओमिक्रॉन वेरिएंट की चिंताओं के बीच वैज्ञानिक इसके खिलाफ वैक्सीन निर्मित करने में जुटे हुए हैं। दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका ने गुरुवार को दावा किया है कि उसकी तीन डोज वाली कोविड-19 वैक्सीन वैक्सजर्विया कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ भी कारगर है।

एस्ट्राजेनेका ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की लैब में की गई स्टडी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बूस्टर शॉट के बाद ओमिक्रॉन के खिलाफ एंटीबॉडी का स्तर उन लोगों से अधिक था जो कोविड -19 से स्वाभाविक रूप से संक्रमित हुए थे।
एस्ट्राजेनेका ने कहा कि तीन डोज का कोर्स देने के बाद उसका टीका ओमिक्रॉन के खिलाफ उतना ही असरदार है जितना डेल्टा संस्करण के खिलाफ दो डोज के बराबर ही असरदार है।
ऑक्सफोर्ड स्टडी में किए गए अध्ययन को अभी पब्लिश किया जाना बाकी है। एस्ट्राजेनेका ने यह भी कहा कि ऑक्सफोर्ड स्टडी में जिन शोधकर्ताओं ने काम किया है वे वैक्सजर्विया पर काम करने वालों से स्वतंत्र थे।
भारत में प्रमुख रूप से दी जाने वाली कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है जिसे भारत में सीरम इंस्टीट्यूड ऑफ इंडिया के साथ मिलकर निर्मित किया जा रहा है।
बूस्टर डोज की चर्चा तेज
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज दिए जाने पर चर्चा तेज हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी बूस्टर डोज दिए जाने की बात कही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने बूस्टर डोज ऐसे लोगों को ही दिए जाने को कहा है कि जिनमें कोरोना का खतरा ज्यादा हो।












Click it and Unblock the Notifications