पृथ्वी के करीब 4 Asteroids! एक की स्पीड बैलेस्टिक मिसाइल से भी तेज, एयरक्रॉफ्ट जैसी साइज, कितना खतरा?
नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट्स (NES) यानी पृथ्वी से करीब से गुजरने वाले ऑब्जेट्स पर नासा के अलावा दुनिया के अन्य देशों की स्पेस एजेंसियां लगातार नजर रखती हैं। इसकी बड़ी वजह है, पृथ्वी पर हजारों वर्ष पहले हुई बड़ी तबाही की तबाही की वजह उल्कापिंड ही रहे हैं, कई रिसर्च में ऐसे तथ्य सामने आए हैं। बुधवार यानी 20 मार्च के चार क्षुद्रग्रह पृथ्वी के करीब से गुजर रहे हैं। ऐसे में स्पेस एजेंसी ने नासा ने एस्टेरायड्स के गति को लेकर अलर्ट जारी किया है।
स्पेस एजेंसी नासा की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक कुल चार एस्टेरॉयड बुधवार (20 मार्च) को पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले हैं, इसमें इसमें एक क्षुद्रग्रह का आकार एयरक्रॉफ्ट जैसा है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) ने इस क्षुद्रग्रह को Asteroid 2024 EY3 नाम दिया है। ये एस्टेरॉयड यह चार क्षुद्रग्रहों में से एक है जिनके आज ग्रह से गुजरने की भविष्यवाणी की गई है। 2024 EY3 के अलावा बुधवार को जो एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे उन्हें 2024 FD1, 2024 EZ3 और 2024 EQ3 नाम दिया गया है। इनमें से पृथ्वी की सबसे कम दूरी वाला एस्टेरॉयड अपने ग्रह से करीब 4.5 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा।

बैलेस्टिक मिसाइल से भी तेज स्पीड
नासा के मुताबिक क्षुद्रग्रह सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षा में लगभग 41825 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा कर रहा है। ये रफ्तार इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) से भी तेज है। नासा की ओर से इस एस्टेरॉयड की गति को लेकर कहा गया है कि क्षुद्रग्रहों के एटेन समूह से संबंधित है, जो पृथ्वी से छोटे अर्ध-प्रमुख अक्षों के साथ पृथ्वी को पार करने वाले निकट-पृथ्वी क्षुद्रग्रह (NEA) में शामिल है। इसका नाम क्षुद्रग्रह 2062 एटेन के नाम पर रखा गया है। ऐसा पहला एस्टेरॉयड 7 जनवरी 1976 को पालोमर वेधशाला में अमेरिकी खगोलशास्त्री एलेनोर हेलिन ने खोजा था।
एस्टेरॉयड 2024 EY3 का क्या है साइज?
नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज के मुताबिक 2024 EY3 का आकार एक विमान जैसा है। इसकी चौड़ाई लगभग 140 फीट है। ये एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब जरूर आएगा, लेकिन इसकी गति की दिशा को लेकर कोई टेंशन वाली बता नहीं है। नास के मुताबिक इस एस्टेरॉयड से पृथ्वी की सतह किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications