पृथ्वी से टकराने वाला था एस्टेरॉयड, अचानक रहस्यमयी तरीके से बदला रास्ता, वैज्ञानिक हैरान
नई दिल्ली, 25 फरवरी: अंतरिक्ष रहस्यों से भरा पड़ा है। इसमें कितने ग्रह, उपग्रह, तारे हैं, इसका किसी को भी अंदाजा नहीं है। बहुत सारे उल्कापिंड और एस्टेरॉयड भी हमारे सौरमंडल में आते रहते हैं। हालांकि अब बहुत से हाईटेक उपकरण इंसानों के पास हैं, जिस वजह से वक्त रहते इनका पता चल जाता है। हाल ही में एस्टेरॉयड से जुड़ी एक रहस्यमयी घटना हुई, जिससे खगोलविद भी हैरान हैं।

नुकसान की थी भविष्यवाणी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल जनवरी में खगोलविद पृथ्वी की ओर आ रहे एक नियर अर्थ ऑब्जेक्ट पर नजर रखे हुए थे। इसके 2023 में पृथ्वी से टकराने की आशंका थी, लेकिन अचानक से उसका रास्ता बदल गया। इस एस्टेरॉयड का नाम 2022 AE1 रखा गया है। खगोलविदों का मानना था कि 4 जुलाई 2023 को ये पृथ्वी से टकराएगा। इससे पृथ्वी पर कुछ नुकसान की भविष्यवाणी की गई थी।

चंद्रमा से गया दूर
मामले में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने कहा कि ये एस्टेरॉयड तेजी से आगे बढ़ रहा था, जिस वजह से इसके मार्ग का पता लगाने का भी वक्त नहीं था। कुछ दिनों तक खगोलविद इसकी निगरानी करते रहे, लेकिन बाद में पता चला कि रहस्यमयी तरीके से इसका रास्ता बदल गया। साथ ही वो चंद्रमा से दूर चला गया। इससे पुष्टि हो गई कि 2022 AE1 पृथ्वी को प्रभावित नहीं करेगा। अब ईएसए ने इसे जोखिम वाले एस्टेरॉयड की सूची से हटा दिया है।

एएसटीओडी प्रणाली से हुई गणना
मामले में एक खगोलविद ने बताया कि 6 जनवरी को एस्टेरॉयड का पता चला था। एक दिन बाद एस्टेरॉयड कक्षा निर्धारण (एएसटीओडी) की स्वचालित प्रणाली से इसके पृथ्वी पर होने वाले खतरों की जानकारी इकट्ठा की गई। ये प्रणाली दुनिया भर में दूरबीनों और वेधशालाओं द्वारा प्रदान किए डेटा के आधार पर एस्टेरॉयड के कक्षाओं की गणना करती है। शुरू में तो इसे खतरनाक माना जाता था लेकिन बाद में पता चला कि ये अपने आप पृथ्वी से दूर जाने लगा। हालांकि अभी इस बात के पुख्ता सबूत नहीं हैं कि ये दोबारा पृथ्वी से नहीं टकराएगा।












Click it and Unblock the Notifications