कीमती धातुओं से भरा एस्टेरॉयड वैज्ञानिकों को मिला, पृथ्वी पर रहने वाले हर शख्स को बना सकता है अरबपति
खगोलविदों को अंतरिक्ष में एक ऐसे एस्टेरॉयड का पता चला है, जो पृथ्वी पर रहने वाले हर शख्स को अरबपति बना सकता है। हालांकि इसको पृथ्वी तक लाना अभी तो असंभव है, लेकिन इस पर एक यान भेजने की योजना है।
खगोलविदों के मुताबिक एस्टेरॉयड कीमती धातुओं से भरा हुआ है। इसका नाम Psyche 16 है। इसे पहली बार 1852 में देखा गया था। उस वक्त खगोलविद इस पर रिसर्च करने को उत्सुक थे, लेकिन तकनीकी नहीं होने की वजह से वो निराश हुए।

अब जांच करने पर पता चला कि ये अंतरिक्ष चट्टान पृथ्वी से 300 मिलियन मील की दूरी पर है, जो मंगल और बृहस्पति के बीच सूर्य के चारों ओर घूम रही, इसलिए इसकी खोज अब तक असंभव थी।
माना जाता है कि Psyche 16 लोहे, निकल और सोने से ढका हुआ है, विशेषज्ञों का अनुमान है कि पृथ्वी पर इसकी कीमत 10,000 क्विंटिलियन डॉलर होगी। एक क्विंटिलियन 1,000,000,000,000,000,000 को कहा जाता है। ऐसे में इसकी कीमत इंसानों की सोच से कई गुना ज्यादा है।
उदाहरण के तौर पर अगर इसकी कीमत को पृथ्वी पर रहने वाले 8 अरब लोगों में बांटा जाता है, तो हर शख्स के पास एक ट्रिलियन पाउंड की राशि आएगी। इस वजह से अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा इसमें काफी दिलचस्पी दिखा रहा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नासा ने अब एक अंतरिक्ष यान विकसित किया है, जो इस अंतरिक्ष चट्टान की ओर जाएगा। इसके 5 अक्टूबर को लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि नासा ने साफ किया कि वो इसके अनमोल खनिज को लाने के लिए कोई योजना नहीं बना रहा। ये यान सिर्फ रिसर्च के लिए है।
नासा के मुताबिक यान की लॉन्चिंग में 100 दिन से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में उसके इंजीनियर काफी मेहनत कर रहे हैं। ताकि यान 2.5 अरब मील की यात्रा कर सके। वैसे ये मिशन पिछले साल ही लॉन्च होने वाला था, लेकिन यान तैयार नहीं होने की वजह से तारीख आगे बढ़ानी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications