गोल्डन गेट ब्रिज के साइज का Asteroid का आतंक! पृथ्वी के लिए अग्नि परीक्षा का दिन
नासा की जेट प्रोपल्सन लैब्रोटरी ने हाल में स्पेस में एस्टेरॉड्स की गति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। नासा जेपीएल ने एक क्षुद्रग्रह के पृथ्वी के करीब से गुजरने का अनुमान लगाया है। नासा ने चेतावनी दी है कि गोल्डन गेट ब्रिज के आकार का एक क्षुद्रग्रह आज पृथ्वी के पास से गुजरेगा। नासा जेपीएल ने 1998 ST27 को पृथ्वी के करीब से गुजरने की भविष्यवाणी के कारण "संभावित रूप से खतरनाक एस्टेरॉयड" की श्रेणी में रखा है।
एस्टेरॉयड्स पृथ्वी के लिए लंबे समय से बड़े खतरे का कारण बने हुए हैं। ऐसे में स्पेस एजेंसियां इनकी गति पर नजर रखती हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी के मुताबिक एक विशालकाय एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। स्पेस एजेंसी ने इसे 1998 ST27 नाम दिया है। स्पेस एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एस्टेरॉयड का आकार गोल्डन गेट ब्रिज के लगभग बराबर है।

एक बयान में इससे पहले पृथ्वी के करीब से गुजरे एस्टेरॉड्य का जिक्र किया है। स्पेस एजेंसी ने कहा, "363027 (1998 एसटी27) के रूप में नामित क्षुद्रग्रह हर 271 दिन (0.74 वर्ष) में सूर्य की परिक्रमा करता है, जो 0.39 एयू के करीब आता है और उससे 1.25 एयू तक पहुंचता है। 1998 एसटी27 का व्यास लगभग 0.6 किमी है, जो इसे 97 प्रतिशत क्षुद्रग्रहों से बड़ा बनाता है, लेकिन बड़े क्षुद्रग्रहों की तुलना में छोटा है, आकार में गोल्डन गेट ब्रिज के बराबर है।"
पथ्वी पर खतरे को लेकर NASA ने क्या कहा?
स्पेस एजेंसी नासा समय- समय पर क्षुद्रग्रहों की गति को लेकर अलर्ट जारी करता रहता है। नासा का जेपीएल संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रहों के लिए लगातार आसमान को स्कैन करता है। ताजा बयान में स्पेस एजेंसी ने कहा कि क्षुद्रग्रह पृथ्वी से 3,561,149 किमी की दूरी से गुजरेगा। ऐसे में अगर एस्टेरायड की गति की दिशा में कोई परिवर्तन नहीं होता है तो इससे पृथ्वी पर कोई खतरा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications