औंधे मुंह गिरा चीन का 'रियल एस्टेट बाजार', कंगाल होने की कगार पर एशिया की सबसे अमीर महिला!
अब यांग मुश्किल में हैं, उन्होंने अपनी आधी संपत्ति गंवा दी है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, चीन की दिग्गज कंट्री गार्डन कंपनी में सबसे अधिक शेयरधारक यांग की एक साल पहले 23.7 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति थी।
बीजिंग,28 जुलाई: ग्लोबल मंदी का असर दुनिया में दिखना शुरू हो गया है। इसका ताजा उदाहरण हम मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा से ले सकते हैं। इतिहास में पहली बार फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा की राजस्व में भारी कमी आई है। मार्क जुकरबर्ग ने इसके लिए आर्थिक मंदी को जिम्मेदार बताया है। वहीं, दूसरी तरफ एशिया की सबसे अमीर महिला ने एक साल की अवधी में अपनी आधी से अधिक संपत्ति ( Asia Richest Woman Loses More Than dollar 12 Billion ) गंवा दी है।

ग्लोबल मंदी का असर
वैश्विक आर्थिक मंदी से ( Global Economic Crisis) धीरे-धीरे वायरस की तरह अपना पैर पसारता जा रहा है। इससे दुनिया में कई तरह के संकट उत्पन्न हो जाएंगे। वहीं, एशिया की सबसे अमीर महिला यांग हुयान ने पिछले एक साल में अपनी आधी से अधिक संपत्ति खो दी है क्योंकि चीन के रियल एस्टेट क्षेत्र में नकदी की भारी कमी है।

एशिया की अमीर महिला कंगाली की कगार पर
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, चीन की दिग्गज कंट्री गार्डन कंपनी में सबसे अधिक शेयरधारक यांग हुयान की एक साल पहले 23.7 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति थी। चीन में छाई आर्थिक मंदी की वजह से,चीन की रियल स्टेट की खिलाड़ी यांग हुयान संपत्ति घटकर 11.3 बिलियन डॉलर हो गई है। मतलब यांग हुयान की एक ही बार में 50 प्रतिशत संपत्ति घट गई।

क्या हुआ जानें
यांग के भाग्य ने बुधवार को एक बड़ी करवट ली, जब ग्वांगडोंग स्थित कंट्री गार्डन के हांगकांग-सूचीबद्ध शेयरों में 15 प्रतिशत की गिरावट आई कंपनी ने घोषणा की थी कि वह नकदी जुटाने के लिए नए शेयर बेचेगी।

कैसे मिली थी संपत्ति
राज्य मीडिया के अनुसार, यांग को उसके पिता - कंट्री गार्डन के संस्थापक यांग गुओकियांग - ने 2005 में अपने शेयर हस्तांतरित किए, जब यांग को उसकी संपत्ति विरासत में मिली। दो साल बाद हांगकांग में डेवलपर की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश के बाद वह एशिया की सबसे अमीर महिला बन गईं। लेकिन अब यांग मुश्किल में हैं, उन्होंने अपनी आधी संपत्ति गंवा दी है।

एक साल पहले अमीर थी
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, चीन की दिग्गज कंट्री गार्डन कंपनी में सबसे अधिक शेयरधारक यांग हुयान की एक साल पहले 23.7 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति थी। चीन में छाई आर्थिक मंदी की वजह से,चीन की रियल स्टेट की खिलाड़ी यांग हुयान संपत्ति घटकर 11.3 बिलियन डॉलर हो गई है। मतलब यांग हुयान की एक ही बार में 50 प्रतिशत संपत्ति घट गई। लेकिन यांग अब मुश्किल में हैं। गुरुवार को 11.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ रासायनिक फाइबर टाइकून फैन होंगवेई एक करीबी उपविजेता है।












Click it and Unblock the Notifications