Explained: एशिया की नई सेक्स टूरिज्म राजधानी: गरीबी ने कैसे जापान की लड़कियों को बाजार में ला दिया?
Japan Economy: जापान की आर्थिक वृद्धि के गोल्डेन पिरियड में, यहां के पुरूष उन गरीब देशों की तरफ जाते थे, जहां की महिलाएं पैसों के लिए अनचाहे कारोबार में घुसने के लिए मजबूर होती थीं, लेकिन आज स्थिति बदल गई है, विदेशी पुरुष अब जापानी मुद्रा येन के कमजोर होने और गरीबी बढ़ने के कारण "सेक्स पर्यटन" के लिए टोक्यो की ओर रुख कर रहे हैं।
लायजन काउंसिल प्रोटेक्टिंग यूथ्स (सीबोरेन) के महासचिव योशीहिदे तनाका ने जापान की मौजूदा हालात को लेकर एक गंभीर तस्वीर पेश की है। उन्होंने 'दिस वीक इन एशिया' को बताया है, कि "जापान एक गरीब देश बन गया है।"

जापान की राजधानी टोक्यो में एक पार्क है, जो शहर के सेक्स व्यापार का पर्याय बन गया है, युवतियां सूरज ढलने से पहले ही ग्राहकों का इंतजार करती नजर आती हैं।
तनाका के संगठन ने कोविड महामारी के दौर में यात्रा प्रतिबंध हटाए जाने के तुरंत बाद पार्क में आने वाले विदेशियों की संख्या में वृद्धि देखी है। उन्होंने कहा, कि "अब हम बहुत ज्यादा विदेशी पुरुषों को देख रहे हैं।" उन्होंने कहा, "वे कई देशों से आते हैं। वे गोरे, एशियाई, अश्वेत हैं, लेकिन अधिकांश चीनी हैं।"
तनाका ने कहा, कि इस आमद के साथ ही किशोरों और बीस की उम्र की महिलाओं में जीवित रहने के लिए सेक्स इंडस्ट्री की ओर रुख करने की चिंताजनक वृद्धि हुई है और इसने हिंसा के एक नये चैप्टर को खोल दिया है। उन्होंने कहा, "यह बदतर होता जा रहा है। बहुत बदतर। इसमें ज्यादातर बच्चे हैं और ज्यादा हिंसा है, लेकिन हमारा संगठन पहले से ही जो कर रहा है, उससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकता।"
तनाका की हताशा स्पष्ट है, क्योंकि वह टोक्यो के कुख्यात काबुकीचो जिले से आने वाली युवा जापानी महिलाओं की मदद करने के अपने दशक भर के संघर्ष को याद करते हैं और कहते हैं, कि यहां बार, लव होटल और होस्ट क्लबों की भूलभुलैया बन गई है, जहां अक्सर कमजोर लोगों का शिकार किया जाता है।
उनमें से एक 19 वर्षीय लड़की रुआ है, जो पड़ोसी कनागावा प्रान्त की रहने वाली है और कैफे में नौकरी पाने की उम्मीद के साथ फरवरी में काबुकीचो पहुंची, और उसने जल्दी ही खुद को खर्चों से बुरी तरह घिरा पाया। उसने कहा, कि "मुझे अपना घर का खर्च चलाना था, इसलिए अप्रैल से मैं पार्क में जाने लगी।"
राजधानी टोक्यो के ओकुबो पार्क और उसके आसपास की संकरी गलियों लड़कियां खड़ी रहती हैं और ग्राहकों का इंतजार करते हुए उन्हें अकसर देखा जाता है।
रुआ ने कहा, "मुझे अपने कर्ज चुकाने थे और मैं अच्छी चीजें खरीदना चाहती थी, जैसे कपड़े।"
उसके युवा चेहरे की विशेषताओं को एक ठाठदार बॉब और "गॉथिक लोलिता" फैशन के प्रति उसके आकर्षण ने उसके खर्च को काफी बढ़ा दिया है।
हर कुछ दिनों में एक स्थानीय क्लब में अपने पसंदीदा होस्ट से मिलने के लिए पैसे जुटाने के लिए, उसने पापा कट्सू के नाम से मशहूर काम भी किया है - अपने खर्चों को पूरा करने के लिए शुगर डैडीज को ढूंढना अब उसके काम का सिलसिला बन गया है।

वह अपने काम के बारे में चौंकाने वाली बेपरवाही से बात करती है, एक लव होटल में एक घंटे के लिए कीमतों के बारे में बात करते हुए कहती है, कि एक घंटे में उसे 15,000 येन से 30,000 येन (100 डॉलर से 200 डॉलर) के बीच मिल जाते हैं। वो कहती है, कि एक सामान्य दिन में कम से कम पांच ग्राहकों के साथ होती है, लेकिन वीकेंड पर ग्राहकों की संख्या दोगुनी हो जाती है।
रुआ ने हाल ही में अपना दूसरा गर्भपात करवाया, जो उसकी जीवनशैली की एक गंभीर सच्चाई है।
उसने कहा, "पार्क में आने वाले सभी अलग-अलग प्रकार के पुरुष हैं, लेकिन मैं कहूंगी, कि उनमें से लगभग आधे विदेशी हैं।"
रुआ का कहना है, कि यहां पहले मुख्य रूप से जापानी पुरुष ही आते थे, लेकिन अब यह जगह प्रसिद्ध हो गई है।
रुआ ने कहा, कि उसके ग्राहकों में मुख्य रूप से ताइवान, हांगकांग और चीन से हैं और चूंकी वो सुंदर है, इसलिए वो हमेशा व्यस्त रहती है।
लेकिन इस धंधे में काफी जोखिम हैं। उसने कहा, कि "कुछ हफ्ते पहले मेरी एक सहेली पर एक चीनी आदमी ने हमला कर दिया था।" रुआ ने कहा, उसकी आवाज स्थिर थी, लेकिन डर से भरी हुई थी। रुआ ने कहा, कि "वे कीमत के बारे में बात कर रहे थे और अचानक वह गुस्सा हो गया और उसे मारा और लात मारी। उसका सिर किसी चीज से टकरा गया और उसे बहुत चोट लगी। ऐसा अक्सर होता है, लेकिन मैं अब तक भाग्यशाली रही हूं।"
तनाका का कहना है, कि ऐसे हमलों के मामलों में पुलिस का रूख ऐसी लड़कियों को दोषी ठहराने पर ज्यादा होता है और अकसर, ऐसी लड़कियों को ही गिरफ्तार कर लिया जाता है, इसलिए वो चुप रहने पर मजबूर होती हैं।
तनाका ने कहा, "हमेशा ऐसा ही होता है, लड़कियों पर हमला किया जाता है, क्योंकि ग्राहक जानते हैं कि वे पुलिस के पास नहीं जाएंगी...पुरुषों को यह पता है। उन्हें लगता है कि वे कुछ भी कर सकते हैं।"
स्थानीय पुलिस और सरकारी अधिकारी आंखें मूंदे रहते हैं। तनाका को डर है कि हताशा और शोषण के जाल में फंसे युवा जीवन की स्थिति और भी बदतर हो जाएगी, जबकि दुनिया चुपचाप देखती रहेगी।
उन्होंने कहा, कि "मुझे लगता है कि जल्दी या बाद में किसी की हत्या होने वाली है।" उन्होंने कहा, कि "यह निश्चित है। अभी, कोई भी इन लड़कियों की परवाह नहीं करता है। उनमें से किसी एक की ग्राहक द्वारा हत्या किए जाने पर उनका ध्यान थोड़े समय के लिए जा सकता है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही इसे फिर से भूल जाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications