LGBTQ: सऊदी के बाजार से इंद्रधनुष रंग वाले खिलौने हटाए गए, कहा, ये समलैंगिता को बढ़ावा देते हैं
जून के इस महीने को प्राइड मंथ के रूप में भी सेलिब्रेट किया जाता है। प्राइड मंथ एलजीबीटी समुदाय को समर्पित है।
रियाद, 16 जून: सऊदी अरब (Saudi Arab) के बाजारों से अधिकारियों ने इंद्रधनुष (Rainbow) रंग के खिलौने और कपड़ों को जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम समलैंगिकता के खिलाफ कार्रवाई के तहत उठाया जा रहा है। उनका कहना है कि ये इंद्रधनुषी रंग समलैंगिता (Homosexuality) को बढ़ावा देता हैं। राज्य द्वारा संचालित अल-एखबरिया समाचार चैनल में मंगलवार शाम को प्रसारित एक रिपोर्ट के अनुसार, लक्षित वस्तुओं में इंद्रधनुष के रंग के सामान धनुष, पेंसिल, स्कर्ट, टोपी और कई प्रकार के खिलौने शामिल हैं जो ज्यादातर छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

इंद्रधनुष रंग वाले वस्तुओं को हटाया गया
इस विषय पर वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि वे उन वस्तुओं को बाजार से हटा रहे हैं, जो इस्लामी आस्था और सार्वजनिक नैतिकता के विपरीत हैं और युवा पीढ़ी को निशाना बनाकर समलैंगिक रंगों को बढ़ावा देते हैं। समलैंगिकता सऊदी अरब में अपराध की श्रेणी में आता है, जो इस्लामी शरिया कानून की सख्त व्याख्या के लिए जाना जाता है।

समलैंगिक गौरव ध्वज
बता दें कि, इंद्रधनुष का रंग या झंडा - जिसे समलैंगिक गौरव ध्वज या LGBTQ गौरव ध्वज के रूप में भी लोग जानते हैं। समलैंगिक गौरव और LGBTQ सामाजिक आंदोलनों का प्रतीक हैं।

डिज्नी को फिल्म से LGBTQ मार्क को हटाने के लिए कहा था
सऊदी अरब में अप्रैल में डिज्नी को नवीनतम मार्वल फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस से एलजीबीटीक्यू से जुड़े चीजों को काटने के लिए कहा था, लेकिन डिज्नी ने इनकार कर दिया था। जिसके बाद सऊदी के सिनेमाघरों में इस फिल्म को नहीं प्रदर्शित किया गया।
डिज़नी के नवीनतम एनीमेशन लाइटियर, जिसमें एक समान-सेक्स चुंबन है, को सऊदी अरब और एक दर्जन से अधिक अन्य देशों में भी प्रतिबंधित कर दिया गया है, डिजनी के एक करीबी सूत्र ने मीडिया को बताया कि रियाद ने उस फिल्म पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
फ्लैग को गे राइट्स ऐक्टिविस्ट ने किया था डिजाइन
इंद्रधनुषी फ्लैग को गिर्ल्बट बेकर ने डिजाइन किया था। वह गे राइट्स ऐक्टिविस्ट और आर्टिस्ट थे। उनके अनुसार झंडा क्रांति का प्रतीक होता है और झंडा का रंग किसी न किसी चीज को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications