47.3 डिग्री तापमान से उबला शहर, गर्मी से बचने के लिए समंदर किनारे लगी भीड़

पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड की चपेट में है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने जीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है तो मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दूसरी ओर एक ऐसी भी जगह है जहां गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

Heat Wave In Australia

सिडनी। पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड की चपेट में है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने जीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है तो मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। दिल्ली में ही पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है जिससे लोगों का जीना मुहार हो रखा है। वहीं अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अमेरिका के कई शहरों में तो तापमान माइनस में चला गया है। अमेरिका-कनाडा की सीमा पर पड़ने वाला दुनिया का सबसे बड़ा झरना, नियाग्रा फॉल्स भी ठंड के कारण कई सालों बाद एकदम जम गया है। वहीं दूसरी ओर एक ऐसी भी जगह है जहां गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

सिडनी पृथ्वी पर सबसे गर्म जगह

सिडनी पृथ्वी पर सबसे गर्म जगह

उत्तर भारत समेत अमेरिका, कनाडा, रूस, यूरोप इस वक्त ठंड की चपेट में हैं। यहां तापमान माइनस में जा पहुंचा है लेकिन एक ऐसी भी जगह है जहां गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी को पृथ्वी की सबसे गर्म जगह घोषित किया गया है। रविवार को सिडनी में का तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

समंदर किनारे बढ़ रहे हैं लोग

समंदर किनारे बढ़ रहे हैं लोग

भारत अमेरिका से उलट ऑस्ट्रेलिया में ये गर्मियों का समय होता है। इस दौरान वहां का तापमान अक्सर 40 डिग्री से ऊपर जाता है लेकिन सिडनी में इतनी गर्मी काफी वर्षों बाद देखी गई है। गर्मी से लोगों का जीना इतना मुहाल है कि हर कोई समंदर किनारे आ रहे हैं। सिडनी में तापमान बढ़ने से फायर डिपार्टमेंट सक्रिय हो गया है। हाई अलर्ट पर होने के कारण सिडनी में किसी भी तरह की आग लगाने पर रोक लगा दी है। (तस्वीर: बाएं मेलबर्न, दाएं वॉशिंग्टन)

गर्मी के कारण बढ़ रही आग की घटनाएं

गर्मी के कारण बढ़ रही आग की घटनाएं

गर्मी से हालात ऐसे हो गए हैं कि सड़कें भी पिघलनी शुरू हो गई हैं। कई जगहों पर आग भी लग रही है। पूरा ऑस्ट्रेलिया तापमान बढ़ने के बाद लोगों की भीड़ समंदर की तरफ बढ़ रही है। समंदर किनारे की ठंडी हवाएं लोगों के लिए थोड़ा सूकून लेकर तो आईं लेकिन डूबने से कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इस साल ऑस्ट्रेलिया में डूबने से 291 लोगों की जानें गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+