अनु. 370 पर फैसले से बिलबिलाए पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान, कहा- कश्मीरियों की मदद करते रहेंगे
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अब आर्टिकल 370 पर भारत के सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इमरान खान ने कहा है कि इस फैसले से कश्मीर मामला और उलझ जाएगा।
इमरान खान ने कहा कि कश्मीर पर भारतीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला विवादित और कानून के खिलाफ है। इससे दशकों से चल रहा मसला हल होने की जगह और बढ़ जाएगा। रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद खान ने एक संदेश में कहा कि भारतीय शीर्ष अदालत का फैसला यूएनएससी के प्रस्तावों का सरासर उल्लंघन है।

कश्मीर ही विवाद की जड़
इमरान खान ने अपने संदेश में कहा कि वो और उनकी पार्टी कश्मीर के लोगों को डिप्लोमैटिक, राजनीतिक और नैतिक मदद पहुंचाते रहेंगे। उन्होंने कहा - कश्मीर ही भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद की जड़ रहा है। भारत ने जब 2019 कश्मीर से विशेष दर्जा छीना था, तब भी हमने इसका कड़ा विरोध किया था।
इमरान खान ने कहा कि वे अपने देश के हितों को प्राथमिकता पर रखते हुए भारत से अच्छे रिश्ते बनाना चाहते थे, लेकिन जब 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाया गया तो इसके बाद उनकी सरकार के लिए ऐसा करना नामुमकिन हो गया।
इमरान खान ने कहा कि हम कश्मीर के लोगों की इच्छाओं से समझौता नहीं कर सकते। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी थी।
बिलावल भुट्टो ने कि जम्मू कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र है और भारतीय कोर्ट का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन है।
बिलावल भी भड़के
बिलावल ने कहा कि 5 अगस्त, 2019 के बाद से भारत की हरकतें कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं की अनदेखी करने वाली हैं। बिलावल ने कहा कि न तो भारतीय संसद और न ही इसकी न्यायपालिका के पास यूएनएससी के प्रस्तावों या अंतरराष्ट्रीय समझौतों में संशोधन करने का अधिकार है।
हिना रब्बारी ने क्या कहा?
बिलावल के अलावा उनकी कैबिनेट में उनके अधीन डिप्टी रहीं हिना रब्बानी ने भी कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया दी थी। हिना ने कहा था कि कश्मीर का फैसला सिर्फ यूएनएसी के तहत ही होगा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत ही कश्मीर मामले में यूएनएससी में गया था।












Click it and Unblock the Notifications