व्यापार रोकने पर पाकिस्तान को ही लगा झटका, खाने के पड़े लाले, जानिए किन चीजों के लिए भारत पर निर्भर पाकिस्तानी, देखें लिस्ट

व्यापार रोककर फंसा पाकिस्तान,खाने के पड़े लाले, जानिए किन चीजों के लिए भारत पर निर्भर पाकिस्तानी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। पाकिस्तान ने पहले भारत के साथ व्यापारिक संबंध खत्म कर लिए, राजदूत को वापस बुला लिया और अब पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस को स्थायी तौर पर रोक दिया है। बढ़ते कर्ज और महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान ने व्यापारिक संबंध तो खत्म कर लिए, लेकिन आपको बता दें कि कई ऐसे सामान है, जिसके लिए पाकिस्तान भारत पर निर्भर है। हर साल पाकिस्तान भारत से 206.7 करोड़ हुए का सामान आयात करता है। वहीं भारत ने पिछले वित्तीय वर्ष 2018-19 पाकिस्तान से 49.5 करोड़ डॉलर का आयात करवाया। आपको उन सामानों की लिस्ट बताते हैं, जिनके लिए पाकिस्तान पूरी तरह भारत पर निर्भर है....

 इन चीजों के लिए भारत पर निर्भर है पाकिस्तान

इन चीजों के लिए भारत पर निर्भर है पाकिस्तान

भारत के साथ व्यापारिक संबंध खत्म करने के फैसले से खुद पाकिस्तान को झटका लगा है। चीजें आयात नहीं होने से महंगाई बढ़ रही है। खाने के लाले पड़ रहे हैं। पाकिस्तान प्याज और टमाटर जैसी खाद्य वस्तुओं के लिए भारत पर निर्भर है। व्यापार बंद होने से अब पाकिस्तान में इन चीजों की मांग और कीमत बढ़ गई है। इसके अलावा केमिकल्स के लिए भारत पर निर्भर है। एक्सपर्ट्स और ट्रेडर्स की मानें तो इससे पाकिस्तान को ही झटका लगेगा। भारत आयात के मुकाबले पाकिस्तान के साथ सामान निर्यात ज्यादा करता है। साल 2018-19 में भारत ने जहां पाकिस्तान ने 49.5 करोड़ की चीजें खरीदी तो वहीं 206.7 करोड़ रुपए का सामान निर्यात किया। निर्यात की बात करें तो भारत पाकिस्तान को सबसे ज्यादा केमिकल, प्लास्टिक, रबड़ और मशीन और उनके पार्ट-पुर्जें बेचता है।

 ये चीजें पाकिस्तान को बेचता है भारत

ये चीजें पाकिस्तान को बेचता है भारत


अगर बात करें कि भारत पाकिस्तान को कौन-कौन सी चीजें बेचता है तो भारत केमिकल और इंडस्ट्री से संबंधित उत्पाद पाकिस्तान को सबसे ज्यादा बेचता है। इसके बाद टेक्सटाइल और टेक्सटाइल आर्टिकल्स बेचता है। तीसरे नंबर पर प्लास्टिक और रबड़ उत्पाद, चौथे नंबर पर सब्जियां और पांचवें नंबर पर मशीन उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट-पुर्जे बेचता है।

 पाकिस्तान से क्या खरीदता है भारत

पाकिस्तान से क्या खरीदता है भारत


अगर बात करें कि भारत कौन-कौन सी चीजें पाकिस्तान से खरीदता है तो लिस्ट में सबसे ऊपर खनिज उत्पाद हैं। इसके बाद सब्जियां,टेक्सटाइल आर्टिकल्स, केमिकल इंडस्ट्री । इसके अलावा चमड़ा, खाल, लेदर, घोड़े की जीनसाजी, ड्राई फ्रूट, मसाले, शॉल आदि खरीदता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+