Sheikh Hasina Warrant: बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Sheikh Hasina Warrant News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। दरअसल, जुलाई और अगस्त में भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान हुए सामूहिक नरसंहार हुए। मामले की न्यायिक कार्यवाही की औपचारिक शुरुआत के बाद गुरुवार को इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल ने वारंट जारी किया है।
ट्रिब्यूनल की कार्यवाही सुबह 11:30 बजे के बाद शुरू हुई, जिसका नेतृत्व इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मोहम्मद गुलाम मुर्तुजा मजूमदार की पीठ ने किया। पहले दिन ट्रिब्यूनल की अभियोजन टीम ने हसीना सहित 50 व्यक्तियों के लिए गिरफ्तारी वारंट का अनुरोध किया।

अब तक हसीना, उनकी अवामी लीग पार्टी और 14-पार्टी गठबंधन के अन्य नेताओं, पत्रकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के पूर्व शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल में जबरन गायब करने, हत्या और सामूहिक हत्याओं की 60 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।
आपको बता दें कि, 13 अक्टूबर को ट्रिब्यूनल के मुख्य अभियोजक एडवोकेट ताजुल इस्लाम ने मीडिया को बताया कि जुलाई में हुए सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ इस सप्ताह के भीतर गिरफ्तारी वारंट और यात्रा प्रतिबंध जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हसीना सहित विदेश में मौजूद भगोड़ों को वापस लाने के लिए इंटरपोल की सहायता ली जाएगी।
ये भी पढ़ें- Muhammad Yunus Warning: 'उन्हें तब तक चुप रहना होगा...', बांग्लादेश के यूनुस की शेख हसीना को चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications