इजराइली मिसाइलों को मारने के लिए इस मुल्क ने मांगे प्रलय मिसाइल, दो दोस्त देशों के बीच फंसा भारत?

Armenia Demands Indian Pralay Missiles: अजरबैजान के इजराइली मिसाइलों से परेशान आर्मेनिया ने भारत से प्रलय मिसाइलों की डिमांड की है, जो भारतीय हथियार बाजार के लिए बहुत बड़ा अवसर है। ब्रह्मोस मिसाइल के निर्यात के बाद प्रलय मिसाइल की बिक्री से DRDO की हथियार बेचने की इमेज काफी मजबूत होने की संभावना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आर्मेनिया अजरबैजान की LORA बैलिस्टिक मिसाइलों का मुकाबला करने के लिए भारत की प्रलय मिसाइल हासिल करना चाहता है।

armenia-seeks-indian-pralay-missiles

DRDO ने प्रलय मिसाइल का निर्माण किया है, जो एक मोबाइल कैनिस्टर-आधारित शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) है जिसकी रेंज 150-500 किलोमीटर है। इसमें टर्मिनल गाइडेंस के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर की सुविधा है और इसकी सटीकता लगभग 10 मीटर सीईपी है।

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए करीब 120 प्रलय मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दे दी है। इस मिसाइल को सबसे पहले भारतीय वायु सेना में शामिल किए जाने की उम्मीद है, साथ ही भारतीय थल सेना की तरफ से भी इसे हासिल किए जाने की संभावना है। यूक्रेन जैसे संघर्षों में हवाई लॉन्च की गई क्रूज मिसाइलों की तुलना में युद्ध के मैदान में अवरोध, जवाबी हवाई और रणनीतिक हमलों के लिए सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलों का उपयोग काफी घातक साबित हुआ है, इसलिए प्रलय मिसाइल की डिमांड आई है।

प्रलय मिसाइल की कितना घातक है?

प्रलय मिसाइल में थ्रस्ट वेक्टर कंट्रोल के लिए जेट वेन सिस्टम शामिल है और यह अपने आखिरी स्टेज के दौरान भी अपने टारगेट में बदलाव कर सकती है, जिससे इसकी घातकता और बढ़ जाती है। यह क्षमता, इसके सपाट प्रक्षेप पथ के साथ मिलकर, इसके अप्रत्याशित उड़ान पथ के कारण बाकी मिसाइलों के लिए इसे रोकना कठिन बनाती है। 5 टन वजनी यह मिसाइल विभिन्न प्रकार के वारहेड ले जा सकती है।

यूक्रेन में रूस की इस्कैंडर-एम मिसाइल के प्रदर्शन ने संभवतः भारत को प्रलय मिसाइल के विकास और अधिग्रहण में तेजी लाने के लिए प्रभावित किया है। इस एडवांस हथियार प्रणाली में आर्मेनिया की दिलचस्पी सिर्फ एक उदाहरण हो शुरुआत हो सकती है, क्योंकि कई अन्य देश भी इसे खरीदना चाह सकते हैं।

प्रलय मिसाइल को लेकर देशों में दिलचस्पी

हालांकि आर्मेनिया की प्रलय मिसाइल में दिलचस्पी स्पष्ट तौर पर है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है, कि भारत इस मिसाइल प्रणाली का निर्यात करने का इरादा रखता है या नहीं। अभी तक, किसी अन्य देश के साथ प्रलय मिसाइल के लिए किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।

प्रलय मिसाइल का विकास वैश्विक सुरक्षा गतिशीलता के बीच अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। जैसे-जैसे ज्यादा देश इसकी प्रभावशीलता पर ध्यान देंगे, भारत के रक्षा निर्यात में भविष्य में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा सकती है।

प्रलय को भारत के सैन्य शस्त्रागार में शामिल करना राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसकी उन्नत विशेषताएं और उच्च सटीकता इसे भारत की रक्षा क्षमताओं में एक जबरदस्त वृद्धि बनाती है।

LORA मिसाइल से परेशान है आर्मेनिया

कथित तौर पर अजरबैजान ने इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित LORA (लॉन्ग रेंज आर्टिलरी) बैलिस्टिक मिसाइलों की खरीद की है, जिससे उनसी क्षमता कई गुना बढ़ गई है और इसी क्षमता का मुकाबला करने के लिए आर्मेनिया प्रलय हासिल करना चाहता है।

LORA एक थिएटर क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 400 किलोमीटर है और टर्मिनल गाइडेंस के लिए GPS और TV के संयोजन का उपयोग करते समय CEP (सर्कुलर एरर प्रोबेबिलिटी) 10 मीटर है।

प्रलय एक मोबाइल कैनिस्टर-आधारित सतह से सतह पर मार करने वाली SRBM (शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल) है जिसकी रेंज 150-500 किलोमीटर है। इसे DRDO के BMD सिस्टम की पृथ्वी AD मिसाइल से विकसित किया गया था। यह मिसाइल जड़त्वीय मार्गदर्शन का उपयोग करके अपने लक्ष्य तक पहुंचती है। इसे अपनी पूरी उड़ान के दौरान कंट्रोल किया जा सकता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आर्मेनिया जैसे छोटे देशों के लिए, क्रूज मिसाइलों वाले लड़ाकू विमानों को तैनात करने की तुलना में सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलें विरोधियों को रोकने के लिए एक बेहतर और सस्ता विकल्प हैं। आर्मेनिया पहले से ही भारतीय हथियारों की खरीददारी करता रहा है, जिसमें अलग अलग मिसाइलें, गोला बारूद और दूसरे रक्षा उपकरण है, इसलिए इस बात की उम्मीद काफी ज्यादा है, तकि आर्मेनिया को भारत प्रलय मिसाइल बेच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+