जर्मनी एयरपोर्ट फायरिंग: हमलावर की पत्नी ने बताया- पति ने बच्चों को किया किडनैप

Germany Hamburg Airport Open Fire: जर्मनी के हैम्बर्ग हवाई अड्डे पर हथियारबंद शख्स ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। हथियार से लैस शख्स ने अपनी कार से गेट तोड़ते हुए एयरपोर्ट परिसर में गोलीबारी की। जिसके बाद हैम्बर्ग एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें बंद कर दी गई हैं। सभी एयरपोर्ट टर्मिनलों के एंट्री गेट्स को सील कर दिया गया है।

रूसी समाचार एजेंसी TASS ने जर्मनी के बिल्ड एम सोनटैग का हवाला देते हुए जानकारी दी है। जर्मन अखबार के मुताबिक, टर्मिनल वन के सामने शख्स ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि टर्मिनल वन के सामने शख्स को एक कार में देखा गया है। वह सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए विमान रखरखाव क्षेत्र में चला गया। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं।

जर्मनी के हैम्बर्ग एयरपोर्ट पर हथियारबंद शख्स ने की गोलीबारी

वहीं, हमलावर के पत्नी ने कहा कि पति ने बच्चों को अगवा कर लिया है। इसलिए उसे कार में बैठाकर सुरक्षा घेरे तोड़ते हुए एयरपोर्ट परिसर में पहुंच गया। हालांकि, रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि शख्स के साथ दो बच्चे भी कार में सवार थे। हवाई अड्डे ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि हैम्बर्ग हवाई अड्डे के एप्रन पर पुलिस की कार्रवाई के चलते आज कोई टेक-ऑफ और लैंडिंग नहीं होगी।

सभी प्रभावित यात्रियों को सीधे एयरलाइन से संपर्क करना चाहिए। संघीय पुलिस प्रवक्ता थॉमस गेरबर्ट ने डीपीए समाचार एजेंसी को बताया कि बंदूकधारी ने शनिवार रात लगभग 8 बजे एक गेट को तोड़ते हुए हवाईअड्डे के एप्रन पर चला गया। एक्स पर हैम्बर्ग पुलिस ने लिखा कि वर्तमान में हैम्बर्ग हवाई अड्डे पर एक बड़ा पुलिस अभियान चल रहा है।

उन्होंने कहा कि हम आपातकालीन सेवाओं की एक बड़ी टुकड़ी के साथ साइट पर हैं। हम वर्तमान में एक स्थिर बंधक स्थिति मान रहे हैं। पुलिस ने कहा कि कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन अल जज़ीरा के अनुसार, हवाई अड्डे ने घोषणा की कि इसे टेकऑफ़ और लैंडिंग के लिए बंद कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+