अर्जेंटीना में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्राथमिक वोटिंग कल, देश को कंगाली से निकाल पाएंगे कट्टर दक्षिणपंथी नेता

Argentina Election 2023: कंगाली की दहलीज पर खड़े अर्जेंटीना में कल, यानि रविवार को प्राथमिर मतदान होगा, जो इस बात का संकेत है, कि अगला राष्ट्रपति कौन हो सकता है, और तीन अंकों में जा चुकी मुद्रास्फीति से घिरी अर्थव्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब हो सकता है।

एक्सपर्ट्स भविष्यवाण कर रहे हैं, कि अर्जेंटीना में प्राथमिक चुनावों से पहले काफी कम मतदान हो सकता है, क्योंकि तीन अंकों की मुद्रास्फीति के बोझ से जूझते देश में लोगों का विश्वास, राजनीतिक सिस्टम से टूट रहा है। कल होने वाला प्राथमिक वोट, अक्टूबर के आम चुनाव में आमने-सामने आने वाले उम्मीदवारों को चुनाव से पहले मतदाताओं की भावनाओं को जगाने लिए एक अलार्म की तरह काम करेगा।

Argentinas primary elections

अर्जेंटीना में कैसे होते हैं चुनाव?

अर्जेंटीना में इलेक्शन काफी अलग और अनोखे अंदाज में होता है और रविवार को होने वाले मतदान में अर्जेंटीना के मतदाता, 22 संभावित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में से अपने पसंसीदा उम्मीदवारों के लिए वोट डालेंगे।

रविवार को वोटिंग के बाद जो परिणाम आएगा, वो 22 अक्टूबर को आम चुनाव में कौन सी पार्टियाँ भाग लेंगी और उनके राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कौन होंगे, ये तय करेगा।

अर्जेंटीना में करीब 3 करोड़ 54 लाख मतदाता हैं और रविवार को होने वाले चुनाव में अगर कोई एक उम्मीदवार, बाकी उम्मीदवारों को काफी पीछे छोड़ देता है, तो इस बात की भविष्यवाणी हो सकती है, कि अक्टूबर में होने वाले चुनाव में कौन जीत सकता है।

अर्जेंटीना का एक नियम ये भी है, जहां मतदान नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाता है, लेकिन मतदाताओं की बढ़ती उदासीनता के बीच विश्लेषकों को उम्मीद है, कि मतदान सामान्य से काफी कम होगा।

18 साल के मतदाता सैंटियागो माटोस ने कहा, कि "महंगाई असहनीय है, लेकिन मुझे इस तरह की अर्थव्यवस्था को रातोंरात ठीक करने के लिए किसी पर भरोसा नहीं है।"

प्राथमिक चुनाव इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

अर्जेंटीना, लैटिन अमेरिका में आने वाला एक देश है, जो भीषण महंगाई और ध्वस्त होती अर्थव्यवस्था की चपेट में है। अर्जेंटीना, ऋण संकट में फंसा हुआ डिफॉल्ट कर चुका देश है।

साल-दर-साल मुद्रास्फीति 115 प्रतिशत तक पहुंच गई है, गरीबी बढ़ गई है, और अर्जेंटीना के मुद्रा, पेसो का मूल्य काफी गिर गया है। घटते विदेशी भंडार से जूझ रही सरकार ने सख्त मुद्रा नियंत्रण लगाया है और डॉलर को बढ़ाने के लिए व्यवसायों पर हाई इम्पोर्ट टैक्स लगाया है।

अर्जेंटीना के ऊपर 44 अरब डॉलर का बाहरी ऋण है और उसके अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ संबंध बार बार खराब हो रहे हैं, लिहाजा प्रमुख उम्मीदवारों के सामने जनता के सामने इस बात को समझाने की चुनौती है, कि उनके पास अर्जेटीना की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए क्या प्लान है?

टोर्कुआटो डि टेला विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर जुआन नेग्री ने कहा, कि "विपक्ष के लिए बड़ी संख्या में वोट, सरकार के संभावित बदलाव का संकेत है, जो बाजार को खुश कर सकता है।"

लेकिन, अगर फिर से सरकार के पक्ष में मतदान किया जाता है, तो देश की अर्थव्यवस्था को और झटका लग सकता है और बाजार को निराशा हासिल हो सकती है।

जेवियर माइली

अर्जेंटीना में कौन-कौन चुनावी मैदान में?

राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज दोबारा चुनाव की मांग नहीं कर रहे हैं।

देश के अर्थव्यवस्था मंत्री सर्जियो मस्सा को वर्तमान में सत्ता में मौजूद केंद्र-वाम पेरोनिस्ट गठबंधन के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, सामाजिक नेता जुआन ग्रैबोइस उन्हें चुनौती दे रहे हैं, जो यूनियन फॉर द होमलैंड गठबंधन के भीतर और भी ज्यादा मजबूत वामपंथी गुट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

हालांकि, उन्हें दक्षिणपंथी जुंटोस पोर एल कंबियो (टुगेदर फॉर चेंज) गठबंधन से कड़ी चुनौती मिल रही है।

जबकि, उदारवादी माने जाने वाले ब्यूनस आयर्स के मेयर होरासियो रोड्रिग्ज लारेटा का मुकाबला पूर्व सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच से है।

इसके अलावा, एक और प्रमुख उम्मीदवार जेवियर माइली हैं, जो अपनी पार्टी के इकलौते उम्मीदवार हैं और एक दक्षिणपंथी नेता हैं, जो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ब्राजील के पूर्व नेता जेवियर बोल्सोनारो के लिए नरम स्थान रखते हैं।

राष्ट्रपति चुनाव के अगले राउंड में बढ़ने के लिए प्राथमिक उम्मीदवारों को 1.5 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल करना होगा, और प्राथमिक चुनाव यह दिखाएगा, कि ब्यूनस आयर्स के एक हाई-प्रोफाइल नेता जेवियर माइली को देश भर में कितना समर्थन मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+