क्या भारत के पक्ष में हैं डोकलाम के हालात?
भारत और चीन के बीच सिक्किम से लगी भूटान सीमा पर बना तनाव बरकरार है. चीनी मीडिया का रुख इस मुद्दे पर आक्रामक बना हुआ है.
भारत को आगाह किया जा रहा है कि वो डोकलाम से सेना हटा ले. चीनी मीडिया के ज़रिए चेतावनी दी जा रही है कि भारत और चीन के बीच युद्ध की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.
इसे लेकर बीबीसी संवाददाता वात्सल्य राय ने अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार प्रोफेसर हर्ष वी पंत से बात की. पढ़िए उनकी राय-
भारत-चीन विवाद में स्थिति जस की तस बनी हुई है. भारत और चीन की तरफ से जो दलीलें दी जा रही हैं वो अलग-अलग हैं.
भारत के हिसाब से यहां मुद्दा ये है कि चीन सीमा पर यथास्थिति बनाए रखने की भारत और भूटान के साथ हुई संधि से मुकर रहा है और भूटान की सीमा में सड़क निर्माण कर रहा है.
भूटान से अपने संबंधों की वजह से भारत को वहां हस्तक्षेप करना पड़ा. चीन की गतिविधि से भारत के हितों को भी धक्का पहुंचने की आशंका है. भारत का पक्ष ये है कि चीन और भारत एकसाथ अपनी फ़ौजें पीछे करें तो पहले जैसे स्थिति बन जाएगी.
मोदी के दुख जताने पर चीनी क्यों भड़के?
किन हथियारों के बल पर चीन ललकार रहा है
वहीं, चीन का ये कहना है कि हम जो कर रहे हैं वो अपनी सीमा में कर रहे हैं और इसलिए भारत को पहले क़दम उठाना होगा.
मेरे ख़्याल से अभी तक दोनों देशों के बीच कोई सामंजस्य दिखाई नहीं देता है. इसे कैसे सुलझाया जाएगा ये अभी तक किसी को समझ नहीं आ रहा है.
हालांकि, इसे मुद्दे को सुलझाने के लिए कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं. भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन में ये मुद्दा उठाया.
इसके बाद भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में कहा, "हम युद्ध नहीं चाहते हैं. हमें कूटनीति के ज़रिए बातें सुलझानी हैं."
उसके बाद चीन की ओर से भी कुछ सकारात्मक बयान आए.
भारत-चीन विवाद: तनाव कहीं का और मोर्चाबंदी कहीं
भारत के ख़िलाफ़ क्यों आक्रामक नहीं हो पा रहा चीन?
मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़ने की कोशिश
लेकिन चीन ने भारत के ख़िलाफ़ एक मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़ने की कोशिश की है. पिछले महीने से चीन के सरकारी मीडिया ने ऐसी बातें की हैं जो बीते कई दशकों से नहीं की गई हैं.
उसमें 1962 का ज़िक्र और 'लड़ाई ही आख़िरी विकल्प है' जैसी बातें की जा रही हैं.
चीन ये चाहता था कि उसकी मनोवैज्ञानिक लड़ाई को देखते हुए भारत अपने रुख को बदल दे लेकिन मुझे लगता है कि अभी तक भारत दबाव में नहीं आया है.
भारत की ओर से जो आधिकारिक बयान आए हैं वो काफ़ी संतुलित और शांतिपूर्ण रहे हैं.
अब देखना ये है कि आगे के संकट से निपटने के लिए क्या भारत तैयार है?
तय तो करो कि चीन दुश्मन है या मददगार
चीन का असमंजस
दरअसल विवाद चीन और भूटान के बीच है. क्या भूटान के ज़रिए विवाद को ख़त्म किया जा सकता है? अभी तक ऐसे संकेत नहीं मिले हैं.
मीडिया के आक्रामक रुख की वजह से चीन के सामने परेशानी ये हो गई है कि चीन की सरकार अपना चेहरा बचाते हुए विवाद से कैसे बाहर आएगी.
इतना दबाव बनाने के बाद चीन को ज़मीन पर कुछ न कुछ तो करना होगा. उनको बाहर निकलने का रास्ता तलाशने में बहुत मुश्किल होगी.
अगर संघर्ष होता है तो ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा.
सैन्य शक्ति की बात करें तो भारत से चीन काफ़ी आगे है. बीते तीन दशक से चीन ने अपनी सेना को काफ़ी तैयार किया है.
भारत भी तैयार है लेकिन भारत की अपनी बाधाएं रही हैं.
डोकलाम की बात करें तो चीन के सामने भौगोलिक तौर पर दिक़्क़तें हैं. वहां भारत के पास बढ़त है.
चीन अगर ये सोचता है कि वो डोकलाम में आक्रमण करता है. वहां संघर्ष होगा और चीन भारत पर हावी हो जाएगा तो ये होने वाला नहीं है.
मुझे लगता है कि ये चीन को भी पता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि चीन कहीं और परेशानी खड़ी नहीं कर सकता है.
भारत और चीन सीमा बहुत लंबी है और कई जगह विवाद हैं. जहां चीन के पास बढ़त होगी वो वहां उकसावे की कोशिश करेगा.
ये भारत के लिए जोखिम भरा होगा. यहीं से बात बढ़ने की आशंका रहेगी.
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check












Click it and Unblock the Notifications