इराक के एरबिल एयरपोर्ट के पास विस्फोटक से लदे ड्रोन से हमला
बगदाद, 12 सितंबर। इराक के एरबिल इंटरनेशल एयरपोर्ट के पास जहां पर अमेरिकी सेना का ठिकाना है वहां पर शनिवार को ड्रोन से हमला किया गया है। इराक के कुर्दिश सिक्योरिटी अधिकारी ने इस हमले की पुष्टि की है। जानकरी के अनुसार शुरुआत में यह कहा गया था कि तीन रॉकेट से एयरपोर्ट के करीब हमला किया गया है। लेकिन बाद में कुर्दिश काउंटर टेररिज्म की ओर से कहा गया कि यह हमला विस्फोटक से लदे ड्रोन से किया गया है। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है । चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने 6 धमाकों की आवाज सुनी है।
Recommended Video

कुर्दिस्तान की आतंकरोधी टीम ने इस हमले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ये हमले ड्रोन से विस्फोटक के जरिए किए गए हैं। हालांकि इस हमले का एयरपोर्ट की सेवा पर कोई असर नहीं हुआ है और विमानों का संचालन पूर्व की तरह जारी है। गौर करने वाली बात है कि एयरपोर्ट के पास ही अमेरिकी सेना का एयरबेस है। यहां पहले भी इस तरह के हमले हो चुके हैं। इससे पहले फरवरी में भी इराक में अमेरिकी सेना को निशाना बनाया गया था। उस वक्त तीन रॉकेट दागे गए थे।
इससे पहले के हमलों के लिए अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान समर्थित शिया मुस्लिम मिलिटेंट्स को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि जबतक हमारे 2500 सैनिक ईरान को छोड़ नहीं देते हैं हम इन मिलिटेंट्स से लड़ते रहेंगे। बता दें कि अमेरिकी सेना अंतरराष्ट्रीय सैन्य गठबंधन का यहां नेतृत्व कर रही है जोकि ईराक की की सुन्नी एक्स्ट्रीमिस्ट इस्लामिक ग्रुप से लड़ने में मदद कर रही है। हालांकि इस गुट ने शनिवार को हुए ड्रोन हमले की अभी तक कोई जिम्मेदारी नहीं ली है और ना ही इसपर कोई बयान जारी किया है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications