एप्पल का पहला कंप्यूटर बिका 22 करोड़ रुपए में
वाशिंगटन। कंप्यूटर की दुनिया में एक नये युग की शुरुआत करने के लिए एप्पल कंपनी को जाना जाता है। कंपनी अपनी तकनीक के चलते कंप्यूटर की दुनिया में एक अलग ही मुकाम हासिल कर चुकी है। कंपनी के पहले कंप्यूटर को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहला कंप्यूटर 22 लाख में बिका है।

कंपनी के संस्थापक संस्थापक स्टीव जॉब्स का बनाया पहला कंप्यूटर रिकॉर्ड 36.5 लाख डॉलर यानी लगभग 21.9 करोड़ रुपये में बिका है। स्टीव जॉब्स ने इस कंप्यूटर का निर्माण अपने शुरुआती दिनों में किया था। जॉब्स के पहले कंप्यूटर की नीलामी न्यूयॉर्क में आयोजित की गयी थी। इसमें उनके पहले मॉडल एप्पल 1 को अन्य 50 दुर्लभ कंप्यूटर के साथ नीलामी के लिए रखा गया था।
जॉब्स के पहले कंप्यूटर को अमेरिका के एक व्यक्ति ने नीलामी में सबसे ज्याद बोली लगाकर 36.5 लाख डॉलर में खरीदा। गौरतलब है कि जॉब्स ने 1976 में कैलिफोर्निया के पालो ऑल्टो में मौजूद अपने गैराज में पहले कंप्यूटर को बनाया था। इस कंप्यूटर को बनाने में जॉब्स ने एक पुराना कंप्यूटर तकरीबन 37 हजार 587 रुपये में खरीदा था। जिसेमें बाद में जॉब्स ने नये सॉफ्टवेयर डालें थे साथ ही कुछ बदलाव भी किए थे। इसी कंप्यूटर पर काम करके जॉब्स ने नई उपलब्धियों को हासिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications