Apple WWDC आईफोन यूजर्स के लिए धमाकेदार रही, iOS 17 और विजन प्रो AR हेडसेट की अनाउंसमेंट
टेक्नोलॉजी की दुनिया में Apple के उत्पाद यूजर्स की नजर में बेजोड़ हैं। डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इसकी अनाउंसमेंट पर दुनियाभर की नजरें होती हैं। 2023 के WWDC में iOS 17 और विजन प्रो AR हेडसेट की अनाउंसमेंट हुई।

अमेरिकी शहर कैलिफोर्निया में एप्पल की वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (Apple WWDC) के दौरान कई अहम अनाउंसमेंट हुई। एप्पल की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स बेसब्री से इसता इंतजार करते हैं और एप्पल की घोषणाओं से उनका इंतजार पूरा हुआ।
एप्पल की तरफ से तीन बड़े ऐलान किए गए। आईफोन यूजर्स के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट का ऐलान हुआ। अब एप्पल डिवाइस iOS 17 की घोषणा की गई। इसके अलावा एक मिनी डिवाइस का भी ऐलान हुआ।
एप्पल की मैकबुक का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब 15 इंच वाले नए मैकबुक प्रो का इस्तेमाल कर सकेंगे। एप्पल को कवर करने वाले टेक जर्नलिस्ट ने इसकी कीमतों का भी खुलासा किया है।
टेक्नोलॉजी की दुनिया में मार्क गुरमन (@MarkGurman) की रिपोर्टिंग विश्वसनीय मानी जाती है। इन्होंने ट्वीट कर बताया कि एमटू अल्ट्रा चिप के साथ एप्पल के मैकबुक प्रो की कीमत 6,999 अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।
इंडियन करेंसी में एप्पल के मैकबुक प्रो की कीमत 5.77 लाख रुपये होने का अनुमान है। बता दें कि इसी साल मुंबई और दिल्ली में इंडिया के बड़े और एक्सक्लूसिव एप्पल स्टोर की ओपनिंग हुई है। खुद टिम कुक इस मौके पर मौजूद रहे थे।
लंबे समय से जिन एप्पल डिवाइसेज का इंतजार किया जा रहा था, इसमें वर्चुअल रिएलिटी के लिए डिवाइस डेवलप किया जाना प्रमुख रहा है। एप्पल ने अपने यूजर्स की डिमांड पूरी करते हुए विजन प्रो AR हेडसेट की अनाउंसमेंट भी कर दी है।
विजन प्रो AR हेडसेट की अनाउंसमेंट के बाद मार्क गुरमन (@MarkGurman) ने बताया कि इसका बैटरी पैक भी लॉन्च किया गया है। स्लेटी रंग की ये डिवाइस रोमांचिक करने वाले अनुभव के साथ डेवलप की गई है।
एप्पल के विजन प्रो की कीमत के बारे में मार्क का अनुमान है कि भारतीय रुपये में इसके लिए भी यूजर्स को लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि 3500 अमेरिकी डॉलर में आने वाला ये डिवाइस अगले साल से बाजार में मिलने लगेगा।
पहले अमेरिकी बाजार में पेश किया जाने वाला विजन प्रो AR हेडसेट की इंडियन करेंसी में लागत लगभग 2.88 लाख रुपये होगी। इससे पहले WWDC को लेकर एप्पल सीईओ टिम कुक ने भी यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया।
कैलिफोर्निया में इस मेगा इवेंट के बारे में एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, iOS 17 में मैसेजिंग का अलग एक्सपीरियंस मिलेगा। आईओएस 17 में टेक्स्ट मैसेज ऐप के फीचर में यूजर को संदेश में नए सर्च फ़िल्टर मिलेंगे, ताकि आप जो चाहते हैं उसे तुरंत खोज सकें।
एडवांस फीचर के तहत ऑडियो संदेश अब iOS 17 में ट्रांसक्राइब भी किए जा सकेंगे। एक नया चेक-इन फीचर आपको घर पहुंचने पर ऑटोमैटिक तरीके से संदेश भेजने का फीचर देता है।












Click it and Unblock the Notifications