रूस के डर से ब्रिटेन ने कैबिनेट मीटिंग में एप्पल की घड़ियों पर लगाई रोक
लंदन। ब्रिटेन में कैबिनेट मंत्रियों को एप्पल की घड़ी का प्रयोग करने से रोक दिया गया है। कहा जा रहा है कि ऐसा रूस के हैकर्स की वजह से किया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के कार्यकाल में भी कैबिनेट के मंत्रियों को एप्पल का स्मार्टफोन मीटिंग के दौरान प्रयोग करने से रोक दिया गया था।
बाहर छोड़ कर आएं घड़ी
इसी क्रम को जारी रखते हुए ब्रिटेन की मौजूदा प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने भी स्मार्ट घड़ियों को बैन कर दिया। कहा गया कि यह घड़ियां मीटिंग रूम के बाहर ही छोड़कर आएं।
अंग्रेजी अखबार The Daily Telegraph के अनुसार सूत्र ने बताया कि रूस के लोग सब कुछ हैक करने की कोशिश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इसी तरह के प्रोटोकॉल ऑस्ट्रेलिया भी प्रयोग कर रहा है।
यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब बीते सप्ताह अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को प्रभावित करने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के कंप्यूटर हैक कर रहे हैं।
कैमरन इसलिए थे विरोध में
बता दें कि ब्रिटेने के पूर्व प्रधानमंत्री कैमरन ने अपने कार्यकाल के दौरान मीटिंगों में एप्पल के फोन पर इसलिए बैन लगा दिया था क्योंकि वे इंक्रीप्शन के खिलाफ थे।
बताया जाता है कि उन्हीं के कार्यकाल के दौरान एक मीटिंग में किसी मंत्री का फोन तेजी से बज गया था जिसके कारण रूकावट पैदा हो गई थी।
एन्क्रिप्शन के खिलाफ रहने वाले कैमरन ने भी हैकिंग और ब्रिटेन सरकार की मीटिंगों में होने वाले फैसलों के लीक होने के डर से मंत्रियों के एप्पल फोन पर बैन लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications