सो रही युवती के तकिये के नीचे रखे iPhone 7 प्लस में लगी आग, VIDEO हुआ वायरल
एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक वीडियो में दिखने वाला यह Rose Gold iPhone 7 Plus ब्रियैना ओलिवस नाम की किसी महिला का है ।
नई दिल्ली। सैंमसंग ग्लैक्सी नोट 7 का नाम सुनते ही अब लोगों के मन में दहशत सी हो जाती है। हो भी क्यो ना, पिछले कुछ महीनों में Galaxy Note 7 में आग लगने और ब्लास्ट होने की खबरें लगातार आ रही थीं। अब एक ताजा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें Apple iPhone 7 Plus जलता हुआ दिख रहा है। ट्विटर पर लोग इसके फटने को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक वीडियो में दिखने वाला यह Rose Gold iPhone 7 Plus ब्रियैना ओलिवस नाम की किसी महिला का है । जैसे ही उनके iPhone से धुंआ निकलना शुरु हुआ, उनके ब्वॉयफ्रेंड ने इसका वीडियो बना लिया। VIRAL VIDEO: बीच सड़क चलती बाइक पर अंतरंग हुआ जोड़ा, और फिर...
इस वीडियो को ओलिवस ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया जिसके बाद से वो वायरल हो गया। अबतक यह वीडियो 1.26 मिलियन बार देखा गया है जबकि इस ट्वीट को लगभग 23,000 रीट्वीट मिले हैं। ओलिवस ने अपने ट्वीट में लिखा है 'इस सुबह मेरा iPhone 7 Plus बिना यूज किए ही फट गया. मेरे पास इसे एक्सप्लेन करने के लिए कुछ भी नहीं है'।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications