यूजर्स का दावा, चार्ज करते हुए फटा एप्पल का iPhone 8 Plus

नई दिल्ली। भारत में 29 सितंबर से आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री शुरू हो गई है। उधर ताइवान में आईफोन 8 प्लस खरीदने वाले एक ग्राहक ने दावा किया कि उसका आईफोन 8 प्लस फोन चार्ज करते हुए दो भागों में फट गया। ग्राहक ने बताया कि उसने अभी कुछ दिन पहले ही इस फोन को खरीदा था। ट्विटर पर आईफोन की फोटो पोस्ट करते हुए ग्राहक ने बताया कि फोन बैटरी फूलने के कारण फट गया। वहीं मामला सामने आने के बाद एप्पल ने फोन को जांच के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह 64 जीबी मेमोरी वाला यह आईफोन 8 प्लस ताइवान के रहने वाले मिस्टर वू का था।

यूजर्स का दावा, चार्ज करते हुए फटा एप्पल का iPhone 8 Plus

मिस्टर वू ने इस फोन को पांच दिन पहले ही एप्पल शोरूम से खरीदा था। फोन को चार्ज में लगाने के तीन मिनट बाद ही यह बैटरी फूलने से फट गया। वू के अलावा एक जापानी ग्राहक ने भी ट्विटर पर आईफोन 8 प्लस का फोटो पोस्ट करते हुए बताया था कि उसके स्क्रीन बॉडी से निकल रही थी।

बता दें कि एप्पल का आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन X वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। एप्पल का दावा है कि एक बार चार्ज होने पर आईफोन X 21 घंटो तक का टाकटाइम देगा। और इसका पहला 50 प्रतिशत चार्जिंग 30 मिनट में ही हो जाएगा। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस का भी इतना ही देर तक टाक टाइम देने का दावा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+