एलन मस्क का बड़बोलापन महंगा पड़ा, एक पोस्ट से नाराज हुई कंपनियां, एपल, डिज्नी और IBM ने रोका विज्ञापन

अपनी ही सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट का रिप्लाई करना एलन मस्क को महंगा पड़ गया है। यहूदियों के खिलाफ एक पोस्ट का समर्थन करने के बाद एक तरफ जहां व्हाइट हाउस ने एलन मस्क को इसके लिए चेतावनी दी है वहीं दूसरी ओर एक-एक कर बड़ी कंपनियों ने एक्स पर अपने विज्ञापन रोकना शुरू कर दिया है।

IBM, एपल और डिज्नी ने एक्स पर अपने विज्ञापन रोक दिए हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म स्टूडियो लायंसगेट ने कहा कि वह वार्नर ब्रदर्स, पैरामाउंट, सोनी पिक्चर्स और कॉमकास्ट/एनबीसीयूनिवर्सल की तरह एक्स पर विज्ञापन रोक देगा।

Elon Musk antisemitic post

यह पूरा बखेड़ा एलन मस्क के एक पोस्ट पर रिप्लाई करने के बाद शुरू हुआ है। एलन मस्क ने एक पोस्ट पर अपनी सहमति जताई है जिसमें कहा गया था कि यहूदी लोग श्वेत लोगों के प्रति "घृणा" रखते हैं। मस्क ने जवाब दिया, "आपने बिल्कुल वास्तविक बात कही है।"

एलन मस्क के इस रिप्लाई के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। लोगों ने एलन मस्क के इस रिप्लाई को यहूदी के खिलाफ नफरत फैलाने वाला माना है। इसके अलावा व्हाइट हाउस ने भी एलन मस्क को चेतावनी दी है।

व्हाइट हाउस ने मस्क के जवाब को "अस्वीकार्य" कृत्य बताया और कहा कि उनका जवाब यहूदी समुदायों को खतरे में डालता है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने एलन मस्क की निंदा की और उन पर "विरोधी यहूदी और नस्लवादी नफरत को घृणित बढ़ावा देने" का आरोप लगाया।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 'अमेरिकियों का अपने साथी अमेरिकियों की गरिमा पर हमला करने वाले और हमारे समुदायों की सुरक्षा से समझौता करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बोलने का हक नहीं है।"

अमेरिका में स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन सहित मस्क की कई कंपनियों के पास कई सरकारी टेंडर हैं जिन्हें रद्द किया जा सकता है।

किन-किन कंपनियों ने रोके विज्ञापन?

एलन मस्क के विवादित पोस्ट पर सहमति जताने के बाद IBM, एपल, ओरेकल कॉर्प, कॉमकास्ट कॉर्प के एक्सफिनिटी ब्रांड और ब्रावो टेलीविजन ने अपने विज्ञापन रोक दिए हैं। आईबीएम ने कहा है कि स्थिति के कंट्रोल होने तक एक्स पर विज्ञापन बंद रहेगा।

यूरोपीय आयोग और लायंस गेट एंटरटेनमेंट कॉर्प ने भी कहा कि वे एक्स पर विज्ञापन हटा देंगे। वॉल्ट डिजनी कंपनी ने कहा कि वह एक्स पर अपने खर्च रोक रही है। पैरामाउंट ग्लोबल ने कहा की कि वह सभी विज्ञापन निलंबित कर रही है, जबकि सीएनबीसी ने बताया कि वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंक ने विज्ञापन रोक दिया है।

बता दें कि एपल, एक्स पर विज्ञापन देने वाला सबसे ब्रांड है। नवंबर 2022 तक जब मस्क ने इसे खरीदा था, तब तक एपल प्रति वर्ष 100 मिलियन डॉलर विज्ञापन पर खर्च कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+