CEO टिम कुक की 40% सैलरी काटेगी Apple, जानिए कंपनी ने क्यों लिया सख्त फैसला
एपल इंक के CEO एलन मस्क की 2022 में सैलरी बढ़कर 99.4 मिलियन डॉलर हो गई। लेकिन अब उन्होंने कंपनी से अपनी सैलरी के सलाना पैकेज में 40 फीसदी कटौती करने का अनुरोध किया है।

File Image: PTI
Apple के CEO टिम कुक बीते साल अपनी सैलरी को लेकर चर्चा बेहद चर्चा में थे। एपल के सीईओ टिम कुक को 2021 में 98.7 मिलियन डॉलर की सैलरी मिली थी। पूरी दुनिया में इसे लेकर आश्चर्य जताया गया था। अब टिम कुक को अपनी सैलरी बेहद अधिक लगने लगी है। उन्होंने खुद ही अपनी सैलरी में कटौती करने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने कंपनी से सैलरी कटौती का अनुरोध किया है। एक साल बाद साल 2022 में टिम कुक की सैलरी बढ़कर 99.4 मिलियन डॉलर हो गई। लेकिन उन्होंने खुद इतनी अधिक सैलरी लेने से इनकार कर दिया है।

टिम कुक ने खुद किया अनुरोध
एपल इंक के CEO एलन मस्क ने कंपनी से अपनी सैलरी के सलाना पैकेज में कटौती करने का अनुरोध किया है। ऐसे में अब टिम कुक को कंपनी से 49 मिलियन डॉलर हासिल होंगे। इसमें मिलियन डॉलर मूल वेतन, 6 मिलियन डॉलर बोनस और 40 मिलियन डॉलर का इक्विटी मूल्य शामिल है। इसके साथ ही एपल के प्रदर्शन से बंधी कुक की स्टॉक यूनिट्स का भी प्रतिशत पिछले 50 फीसदी से बढ़कर 75 फीसदी हो जाएगा।

99.4 मिलियन डॉलर सैलरी मिली
एपल कंपनी ने फाइलिंग के दौरान कहा कि कुक के वेतन को संशोधित करने का निर्णय बैलेंस्ड शेयरहोल्डर फीडबैक, कंपनी का असाधारण प्रदर्शन और खुद टिम कुक की सिफारिश के बाद लिया गया है। साल 2022 में टिम कुक को 99.4 मिलियन डॉलर की सैलरी मिली, जिसमें मूल वेतन में 3 मिलियन डॉलर, स्टॉक रिवार्ड्स में लगभग 83 मिलियन डॉलर और एक बोनस शामिल है। यह वेतन 2021 में मिले वेतन से थोड़ा अधिक है।

2011 में कंपनी के CEO बने टिम कुक
टिम कुक 2011 में एपली कंपनी के CEO बने थे। उनके दौर में भी कंपनी पहले की ही तरह सफलता की सीढ़ियों पर सबसे आगे चलती रही। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते साल उनके वेतन को लेकर कुछ चिंताएं सामने आई थीं। SEC फाइलिंग के दौरान कुछ शेयरधारकों ने कुल को मिलने वाले मुआवजे को लेकर चिंता व्यक्त किया था। ISS नाम के एक शेयरधारक समूह ने पिछले साल वार्षिकी बैठक में शेयरधारकों को कुक के मुआवजे के पैकेज के खिलाफ मतदान करने की सलाह दी थी।

शेयरधारकों ने जताई थी आपत्ति
सलाहकार फर्म ISS ने शिकायत की थी कि टिम कुक का स्टॉक सेवानिवृत्ति के बाद जारी रहेगा। इसके साथ ही ISS समूह ने कहा था कि कुक के वेतन का आधा पुरस्कार एपल CEO के प्रदर्शन मानदंडों पर निर्भर नहीं करता है। हालांकि अधिकांश शेयरधारकों ने पिछले साल इसे मंजूरी देने के पक्ष में मतदान किया था। अब कंपनी के फैसले के बाद 2023 के लिए कुक का वास्तविक कुल मुआवजा कंपनी के स्टॉक प्रदर्शन के आधार पर घट-बढ़ सकता है। 62 वर्षीय टिम कुक ने अपनी संपत्ति को समाजिक कार्यों में लगाने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications