गे होना मेरे लिए ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार: एप्पल सीईओ टिम कुक
नई दिल्ली। बहुराष्ट्रीय कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक ने खुद के गे होने को गॉडस गिफ्ट कहा है। कुक का कहना है कि गे होना उनके लिए ईश्वर का सबसे बड़ा गिफ्ट है और वो इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। बुधवार को एक इंटरव्यू में टिम कुक ने कहा कि उन्होंने फिर दोहराया कि सबके सामने ये कहने में कोई हिचक नहीं है, वो तो खुद के गे होने को लेकर गर्व करते हैं।

सार्वजनिक तौर पर स्वीकार चुके गे होने की बात
टिम कुक ने 2014 में सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकार किया था कि वो एक समलैंगिक हैं। इससे पहले भी उनके गे होने को लेकर खबरें आती थीं लेकिन चार साल पहले उन्होंने खुद सामने आर इसे स्वीकारा। इतनी बड़ी कंपनी के सीईओ जैसे बड़े पद पर बैठे किसी शख्स के खुद के समलैंगिक होने की बात स्वीकार करने का ये पहला मौका था।

बच्चों के बारे पत्र पढ़कर किया गे होना स्वीकार
टिम कुक ने बताया है कि उन्होंने कुछ गे बच्चों के पत्र पढ़ने के बाद खुद को सार्वजनिक तौर पर गे स्वीकार किया। इन पत्रों में समलैंगिक रुझान के बच्चों ने लिखा था कि परिवार को पता चलने पर उनका मजाक उड़ाया गया, उन्हें घर से निकाल दिया गया जिसके बाद वो खुदकुशी के नजदीक पहुंच गए थे। जिसके बाद उन्हें लगा कि सबके सामने स्वीकार ना कर वो ठीक नहीं करेंग। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि मीडिया के सामने अपने समलैंगिक होने की बात कहेंगे।

सभी का सम्मान होना चाहिए
कुक ने कहा है कि सभी को सम्मान मिलना चाहिए, चाहे उसका कोई भी जेंडर हो या फिर सेक्स के मामले में उसका रुझान किसी भी तरह का क्यों ना हो। कुक ने कहा कि वो गे बच्चों से कहना चाहते हैं कि वो जो हैं, वो बने रहें और जिंदगी में कुछ बड़ा करें। उन्होंने कहा कि गे होमा माइनॉरिटी में होना है, इसका एक फायदा भी है कि आपको सहानुभूति भी मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications