अपने सात बच्चों और एक भतीजी की क़ातिल महिला को मिली माफ़ी

थाईडे को लग रहा था कि दुनिया खत्म होने वाली है. शायद इसी वजह से उसने ये क़त्ल कर दिए. ये अपने आप में भयभीत करने वाला मामला है.

ऑस्ट्रेलिया
Getty Images
ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की एक कोर्ट ने अपने सात बच्चों और एक भतीजी की चाकू घोंपकर हत्या करने वाली महिला को सज़ा ना देने का ऐलान किया है.

कोर्ट ने कहा कि महिला को मुक़दमे का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि जिस वक़्त महिला ने इस अपराध को अंजाम दिया तब वो दिमागी असंतुलन से गुज़र रही थी.

कोर्ट ने इस मामले में बीते महीने ही फैसला सुना दिया था जिसे अब सार्वजनिक किया गया है.

पढ़ें: उसने फ़ेसबुक लाइव में बेटी की हत्या कर डाली

पढ़ें: 'फ़ेसबुक हत्यारे' ने ख़ुद को गोली मारी

इस मामले में अब तक ये साफ नहीं हो सका है कि ब्रिसबेन के हाई-सिक्योरिटी जेल में क़ैद 40 वर्षीय रैना थाईडे को सामाजिक जीवन जीने की अनुमति मिलेगी या नहीं.

ऑस्ट्रेलिया
Getty Images
ऑस्ट्रेलिया

कैंर्न्स शहर में इस हादसे में मारे गए बच्चों की याद में घटनास्थल को तोड़कर एक पार्क में तब्दील कर दिया गया है.

'शैतान की आवाज़ पर की हत्याएं'

फोरेंसिक़ मनोचिकित्सिक़ डॉ. जेन फिलिप्स ने कोर्ट को बताया है, "उसने एक पक्षी की आवाज़ सुनी और इसे संदेश मानकर, अपने बच्चों को शैतान से बचाने के लिए उनकी हत्या कर दी"

थाईडे को खुद को और अपने परिवार को 'शैतान से आज़ाद करने पर आमादा थी'.

पढ़ें: 15 साल की किशोरी दो लोगों की हत्या की दोषी

पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 'देवी के आदेश पर' मां की बलि

मनोचिकित्सक डॉ. वर्गीज ने कहा कि थाईडे को लग रहा था कि दुनिया खत्म होने वाली है. शायद इसी वजह से उसने ये क़त्ल कर दिए. ये अपने आप में भयभीत करने वाला मामला है.

ऑस्ट्रेलिया
Getty Images
ऑस्ट्रेलिया

उन्होंने कहा है कि ये सीज़्रोफ्रीनिया से जुड़ा मामलों में सबसे खराब मामला है.

जज जीन डाल्टन ने इस मामले पर कहा है कि इस बात के पूरे साक्ष्य मौजूद हैं जिनके आधार पर ये कहा जा सकता है कि थाईडे हत्या के वक्त अपनी भावनाओं पर काबू नहीं पा सकीं.

इस मामले का पता तब चला जब रैना थाईडे के बड़े बेटे लेविस वारिया ने उन्हें ज़ख़्मी हालत में पाया. थाईडे ने ख़ुद पर चाकू से 35 वार किया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+