मलेशिया में अनवर इब्राहिम के PM बनने से कट्टरपंथी हुए नाराज, पुलिस ने देश भर में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
मलेशिया में चुनाव परिणाम के बाद शुरू हुए गतिरोध के बाद लंबे समय तक देश में विपक्षी नेता रहे अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है।
मलेशिया में चुनाव परिणाम के बाद शुरू हुए गतिरोध के बाद लंबे समय तक देश में विपक्षी नेता रहे अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। पिछले सप्ताह आम चुनाव के परिणाम आए थे जिसमें पहली बार त्रिशंकु संसद का निर्माण हुआ था और किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ था। हालांकि अनवर इब्राहिम के शपथ लेने के बाद अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे किसके साथ गठबंधन करने जा रहे हैं। फिलहाल अनवर इब्राहिम के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस ने देशभर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications