हैती में नारकीय बनी लोगों की जिंदगी, दो घूंट पानी पर भी आफत, सेना भेजने पर UN कर रहा विचार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद से कैरिबियन देश हैती में जारी संकट को समाप्त करने में मदद के लिए सशस्त्र बल का इस्तेमाल करने पर विचार करने का आह्वाहन किया है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस(Antonio guterres) ने सुरक्षा परिषद(security council) से कैरिबियन देश हैती(Haiti) में जारी संकट को समाप्त करने में मदद के लिए सशस्त्र बल का इस्तेमाल करने पर विचार करने का आह्वाहन किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रविवार को सुरक्षा परिषद को एक पत्र सौंपा जिसमें हैती में संकट को दूर करने के लिए सुरक्षा सहायता बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का यह कदम हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी द्वारा अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हैती संकट को दूर करने के लिए मांगी गई मदद के एक सप्ताह बाद आया है।

विद्रोहियों ने मुख्य ईंधन टर्मिनल किया बंद
बतादें कि हेती में शक्तिशाली गिरोहों के एक समूह ने सितंबर से ही देश के मुख्य ईंधन टर्मिनल को बंद कर दिया है, जिससे पानी और भोजन जैसी बुनियादी आपूर्ति ठप हो गई है। देश में कई अस्पताल बंद हो चुके हैं, जबकि व्यवसायों और परिवहन सेवाओं ने अभाव के विरोध में काम करना बंद कर दिया है। इसी बीच 11 सितंबर को हैती के पीएम हेनरी ने सरकारी ईंधन सब्सिडी को समाप्त करने की घोषणा के बाद से नागरिक अशांति बढ़ गई, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं।

हैजा से जूझ रहा हैती
इसके साथ ही देश तीन साल बाद बुरी तरह से हैजा बीमारी का सामना कर रहा है। पानी की आपूर्ति में रोक से दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिससे हैजा का खतरा और बढ़ गया है। इस संकटों की वजह से देश में असुरक्षा बढ़ी है, जिससे आम नागरिकों के जीवन पर असर पड़ा है। लोगों को आवाजाही की पाबन्दियों, लूटपाट, यौन हिंसा और अन्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र के दूत के मुताबिक खाद्य सहायता गोदामों को बार-बार टार्गेट किया जा रहा है। पीने योग्य पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है, ऐसे समय में जब हाईटियन बिना किसी मामले के तीन साल बाद हैजा के प्रकोप का सामना कर रहे हैं।
दुनिया के सबसे गरीब देशों में एक
बतादें कि हैती दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। देश को हाल में ही कई संकटों का सामना करना पड़ा है। बीती वर्ष जुलाई 2021 में हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे की हत्या कर दी गई थी। इसके एक माह बाद देश को एक भीषण भूकंप संकट से गुजरना पड़ा था जिसमें 2,200 से अधिक लोग मारे गए थे। इसी साल राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे की पुण्यतिथि पर देश में भीषण हिंसा हुई थी जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गए थे।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications