पीओके पर एक बार फिर लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ पाक अधिकृत कश्मीर में एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन की खबर सामने आई है। यहां तरार खेल में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी इस दौरान मूलभूत समस्याओं को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्कूल, कॉलेज हमारा अधिकार है लेकिन जो लोग सत्ता में हैं वह इसके पक्ष में नहीं हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पाकिस्तान में एक के बाद दूसरा प्रधानमंत्री आता है लेकिन सिर्फ वायदे किए जाते हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं किया जाता है। हम जो कर देते हैं वह उन लोगों की जेब में जाता है जो सत्ता में हैं, लेकिन हमारी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने पर कोई ध्यान नहीं देता है। आपको बता दें कि इससे पहले भी स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ यहां प्रदर्शन किया है, बड़े पैमाने पर लोगों ने आजादी की मांग की थी।
इससे पहले पिछले वर्ष नवंबर माह में लोगों ने पाकिस्तान से अलग होने की मांग की थी। लोगों का कहना था कि पुलिस हमारे उपर अत्याचार करती है, लगातार 70 सालों से हमारे साथ भेदभाव हो रहा है। गौरतलब है कि पीओके को आजाद कश्मीर के तौर पर जाना जाता है, यहां प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी हैं, लेकिन यहां का प्रशासन इस्लामाबाद से ही चलता है।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में भाजपा नेता को कांग्रेस विधायक ने मारा तमाचा, वीडियो आया सामने












Click it and Unblock the Notifications