अमेरिका के इंडियानापोलिस में पैंगबर मोहम्‍मद का अपमान करने वाला बिलबोर्ड

इंडियानापोलिस। अमेरिका के इंडियानापोलिस में मुसलमानों में इस समय काफी गुस्‍सा है और इसकी वजह है यहां पर लगा एक बिलबोर्ड। यह बिलबोर्ड यहां के मुसलमानों का ध्‍यान आकर्षित कर रहा है क्‍योंकि कहा जा रहा है कि इस बिलबोर्ड की वजह से पैंगबर मोहम्‍मद का अपमान हो रहा है। बिलबोर्ड इंडियानापोलिस से गुजरने वाले हाइवे के पूर्वी हिस्‍से पर लगा है।

मुसलमानों में गुस्‍सा

इंडियानापोलिस के इस्‍लामिक नेता का कहना है कि इस बिलबोर्ड में जो कुछ भी लिखा है वह बहुत ही अपमानजनक और पूरी तरह से झूठ है। इस्‍लामिक नेताओं की ओर से बिलबोर्ड लगाने वालों को चुनौती दी गई है और कहा गया है कि वे सामने आएं ता‍कि उनका मकसद क्‍या है इस बारे में मालूम चल सके। मुस्लिम एलायंस ऑफ इंडियाना की राइमा शाहिद कहती हैं कि यह बिलबोर्ड काफी खतरनाक है। उन्‍हें इस बिलबोर्ड से गुस्‍सा भी आता है और तकलीफ भी होती है। वह जानना चाहती हैं कि वे कौन लोग हैं जिन्‍होंने इस काम को अंजाम दिया है। राइमा उन लोगों को कायर करार देती हैं जिन्‍होंने इस काम को किया है। राइमा का कहना है कि उनके शहर इंडियानापोलिस में किसी तरह की नफरत की कोई जगह नहीं है।

क्‍या है इस बिलबोर्ड में

यह बिलबोर्ड पूरी तरह से काला है और इस पर हेडलाइन लगी है, 'द परफेक्‍ट मैन।' इसके बाद छह प्‍वाइंट्स लिखे हैं जिनमें लिखा है, 'छह वर्ष की उम्र के बच्‍चे से शादी', 'गुलामों को रखना और उनका सौदा करना' और 'एक ही समय में 13 बीवियां और 11 बच्‍चे।' इस बिलबोर्ड के नीचे पीले रंग से लिखा है, 'ट्रूथफोब्‍स जान लें।' ट्रूथफोब्‍स के बारे में सर्च करने पर कई मुसलमान विरोधी ग्रुप्‍स के बारे में पता चलता है खासतौर पर एक ऑस्‍ट्रेलियाई ग्रुप के बारे में जिसने इसी तरह का संदेश दिया था। इंडियानापोलिस से अमेरिकी प्रतिनिधि आंद्रे कारसन का कहना है कि वह इस बात में यकीन करते हैं कि यह बिलबोर्ड पूरी तरह से झूठा है और बिलबोर्ड को लिखने वाले ने इस्‍लाम के इतिहास को बिल्‍कुल अल-कायदा स्‍टाइल में गलत समझने की भूल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+