जिस अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी से हुई 22 की मौत, वहां बंदूक लेकर पहुंचा एक और छात्र
जिस अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी से हुई 22 की मौत, वहां बंदूक लेकर पहुंचा एक और छात्र
टेक्सास, 26 मई: अमेरिका के टेक्सास के एक प्राथमिक विद्यालय (स्कूल) में एक 18 वर्षीय बंदूकधारी ने 22 लोगों की हत्या कर दी। इस खबर ने देश और दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के एक दिन बाद पुलिस ने एक हाई स्कूल के छात्र को वहां फिर से राइफल के साथ देखा। राइफल लेकर घूमते हुए हाई स्कूल के छात्र की पहचान रिचर्डसन के रूप में हुई है। पुलिस ने छात्र को टेक्सास के एक स्कूल में राइफल के साथ चलते हुए देखे जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार( 24 मई) को अमेरिका के टेक्सास में एक प्राथमिक विद्यालय में एक 18 वर्षीय शख्स ने 19 छात्रों और दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी दादी को भी मार डाला। घटना के तुरंत बाद, जवाब देने वाले अधिकारियों ने शूटर को गोली मार दी। इस घटना ने देश और दुनिया को झकझोर कर रख दिया था, जिसने अमेरिका में बंदूक के इस्तेमाल पर और प्रतिबंधों पर बहस फिर से शुरू कर दी थी।
गवर्नर ग्रेग एबॉट का कहना है कि शूटर, 18 वर्षीय सल्वाडोर रामोस ने मंगलवार को उवाल्डे के रॉब एलीमेंट्री स्कूल में हुए हमले में एआर-15 का इस्तेमाल किया। मंगलवार की सामूहिक गोलीबारी की घटना से कुछ ही दिनों पहले शिकागो के एक इलाके में एक बंदूकधारी ने राहगीरों पर गोलियां चला दीं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications