अमेरिका के याकिमा शहर में स्टोर के भीतर गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। मंगलवार को फिर से यहां गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी कंवीनियंस स्टोर में हुई है, जिसमे 3 लोगों के मारे जाने की खबर है।

america

अमेरिका में एक के बाद एक गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर से वॉशिंगटन स्टेट के याकिमा शहर में गोलीबारी की खबर सामने आई है। यह गोलीबारी कंवीनियंस स्टोर में हुई है, जिसमे 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। हमलावर ने अचानक से स्टोर के भीतर 21 लोगों पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि हमलावर मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद याकिमा पुलिस डिपार्टमेंट को बुलाया गया। पुलिस जब यहां पहुंची तो उसे यहां तीन लोग मृत मिले।

पुलिस चीफ मैथ्यू मरे ने बताया कि घटना के बाद याकिमा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद सुबह 3.30 बजे सर्किल के स्टोर जोकि शहर के पूर्वी इलाके में है, वहां पर पुलिस की टीम पहुंची, जहां हमे स्टोर के भीतर और बाहर तीन शव मिले। यह गोलीबारी बिना किसी विवाद के की गई है। जिन लोगों पर यह गोली चलाई गई है उनका हमलावर के साथ कोई विवाद नहीं हुआ था।

बता दें कि याकिमा में गोलीबारी की इस तरह की घटना पिछले दिनों में नहीं देखने को मिली है। यहां तकरीबन 96000 लोग रहते हैं। याद हो कि अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उत्तर कैलिफोर्निया में हाफ मून बे इलाके में दो जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थीं, जिसमे 7 लोगों की जान चली गी थी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+