अमेरिका के कैलिफोर्निया में फिर से गोलीबारी की घटना, 7 की मौत, 2 घायल
अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की खबर सामने आई है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार यह गोलीबारी कैलिफोर्निया में हो रही है। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है
अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की खबर सामने आई है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार यह गोलीबारी कैलिफोर्निया में हो रही है। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है और हालात को संभालने की कोशिश में जुट गया है। जानकारी के अनुसार कई लोगों को गोली लगी है। यह गोलीबारी कैलिफोर्निया के हाफ मून सिटी में हो रही है। यूएस मीडिया के अनुसार इस गोलीबारी में अभी तक 7 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। काउंटी शेरिफ सैन मैटियो ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है, फिलहाल अब स्थिति नियंत्रण में हैं।
बता दें कि इससे पहले डेस मॉइन्स स्थित लोवा चार्टर स्कूल में भी सोमवार को दोपहर में गोलीबारी की खबर सामने आई थी। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी की खबर कई लोगों ने 911 पर फोन करके दी, जिसके बाद पुलिस की टीम साटर्ट्स राइट हेयर स्कूल पहुंची। जब पुलिस अधिकारी यहां पहुंचे तो उन्हें पता चला कि घायलों को गोली लगी है। इस हमले में स्कूल के एक कर्मचारी को भी गोली लगी है, उसका ऑपरेशन चल रहा है। अभी तक गोली चलाने वालों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। मामले की पुलिस जांच कर रही है।
गोलीबारी के तुरंत बाद तीन लोगों को मौके से पुलिस ने हिरासत में लिया था। दो संदिग्ध कार में थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस की के9 टीम ने तीसरे व्यक्ति को पकड़ने में मदद की जोकि गाड़ी छोड़कर भाग रहा था। स्टार्ट राइट हेयर एक चार्टर स्कूल है जहां पर यह गोलीबारी की घटना हुई है। रैपर विल कीप्स ने इसकी स्थापना की है