तुर्की में 24 घंटे में तीसरा विनाशकारी भूकंप आया, 2600 से अधिक लोगों की मौत

मध्य तुर्की में 6.0 तीव्रता का एक और भूकंप आया है। 24 घंटे से भी कम समय में ये तीसरा भूकंप है। अभी तक तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

third Earthquake in turkey

तुर्की में कुदरत का कहर बरस रहा है। सोमवार को देश में तीसरी बार भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। इस बार रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.0 मापी गई। इससे पहले तुर्की में 2 और बड़े भूकंप आ चुके हैं जिसमें अब तक 1500 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तुर्की-सीरिया में आए भयंकर भूकंप के बाद अब मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भूकंप की वजह से अब तक 2600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार शाम तुर्की में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अब तक भूकंप के 78 झटके

सबसे ज्यादा विनाश पहले भूकंप के केंद्र तुर्की और उसके नजदीक सीरिया के इलाकों में हुआ है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक तुर्की में अब तक 1014 लोगों की मौत हुई है। वहीं 5385 लोग घायल हुए हैं। सीरिया में 783 लोग मारे गए हैं। तुर्किश मीडिया के मुताबिक- 3 बड़े झटके आए। पहला तुर्किये के वक्त के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे (7.8) और दूसरा करीब 10 बजे (7.6) और तीसरा दोपहर 3 बजे (6.0)। इसके अलावा 78 आफ्टर शॉक्स दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 4 से 5 रही।

लेबनान और इजरायल भी प्रभावित

सीरिया में 783 लोग मारे गए और 1500 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। दोनों देशों में मरने वालों की कुल संख्या 1800 से ज्यादा हो गई है। लेबनान और इजराइल में भी झटके महसूस किए गए, हालांकि यहां नुकसान की खबर नहीं है।

भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया

भूकंप की मार झेल रहे तुर्की और सीरिया की मदद के लिए अब भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की अगुआई में सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में इन देशों को मदद पहुंचाने का फैसला लिया गया है। तुर्की सरकार के समन्वय से राहत सामग्री के साथ NDRF और चिकित्सा दलों को भेजने की तैयारी की जा रही है। पीएम ऑफिस के मुताबिक स्पेशल रेस्क्यू टीम में प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और जरूरी उपकरणों के साथ 100 कर्मियों वाली एनडीआरएफ की दो टीमें भूकंप प्रभावित क्षेत्र में जाने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही आवश्यक दवाओं के साथ प्रशिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ मेडिकल टीमें भी प्रभावित स्थलों पर रवाना होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+