पाकिस्तान में अपनी जमीन-जायदाद बेच देंगे नसरुल्ला? अंजू के साथ विदेश जाने की पूरी-पूरी तैयारी
अंजू और नसरुल्ला की कहानी भला किसे नहीं मालूम। देश छोड़कर पाकिस्तान अपने फेसबुक वाले प्यार से मिलने पहुंची अंजू वहीं जाकर बस गई। मगर फिर अपने भारतीय पति से तलाक लेने यहां पहुंची। फिलहाल अंजू भारत में ही हैं और पति अरविंद से तलाक ले रही हैं। इस बीच खबरें हैं कि अंजू और नसरुल्ला हमेशा के लिए अमेरिका शिफ्ट होने का प्लान बना रहे हैं।
खबरें हैं कि अंजू अब दूसरे देश शिफ्ट होने की पूरी तैयारी में हैं। नसरुल्ला का इस मामले में कहना है कि वे पाकिस्तान की अपनी प्रॉपर्टी बेचकर अमेरिका शिफ्ट होने का प्लान बना रहे हैं।

बताते चलें कि साल 2007 में अंजू की अरविंद से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। इसके बाद अंजू की फेसबुक दोस्त नसरुल्ला से दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। फिर अंजू अपने फेसबुक वाले प्यार के पास पाकिस्तान निकल गईं।
नसरुल्ला और अंजू के मोहब्बत की ये दास्तां देशभर में सुर्खियां बन गईं। अंजू घर में पति अरविंद से ये कहकर निकली थीं कि वे अपनी दोस्त के पास जयपुर जा रही हैं। मगर देखते ही देखते वे पाकिस्तान जा पहुंची। इसके बाद पाकिस्तान जाकर वहां नसरुल्ला से निकाह कर वे फातिमा बन गईं।
इस दौरान अंजू खूब घूमी, जिसकी तस्वीरें भी वायरल होने लगीं। इसके बाद 6 महीने के बाद अंजू भारत वापस लौट आईं। अंजू ने स्वदेश लौटकर नसरुल्ला की जमकर तारीफ भी की थी। वहीं पाकिस्तान के बारे में भी उन्होंने काफी कुछ अच्छा कहा। अंजू ने बताया कि कैसे पाकिस्तान में उनकी खूब मेहमाननवाजी हुई। मगर भारत लौटकर उन्होने खुशी भी जताई।
अब अंजू और नसरुल्ला हमेशा के लिए अमेरिका में बसने की तैयारी में हैं। दोनों रोज फोन पर बात करते हैं। अंजू का यहां उनके पति अरविंद संग तलाक भी अपने अंतिम चरण में है।












Click it and Unblock the Notifications