...तो इस वजह से एंजेलिना जोली ने पति ब्रैड पिट से दी तलाक की अर्जी
नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने अपने पति से तलाक के लिए अर्जी दी है। एंजेलिना अपने पति ब्रैड पिट से तलाक चाहती है और उन्होंने इसके लिए तलाक की अर्जी दे दी है। इस तलाक के पीछे की जो वजह सामने आई है वो हैं ऐंजलिना के 6 बच्चे।

एंजेलिना जोली का आरोप है कि उनके पति बच्चों का सही से पालन-पोषण नहीं करते। वो अपने बच्चों के सही पालन-पोषण के लिए पति से अलग होना चाहती है, हलांकि वो चाहती है कि तलाक के बाद समय-समय पर उनके पति उनके बच्चों से मिले, लेकिन वो बच्चों को अपने पास ही रखना चाहती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एंजेलिना अपने बच्चों के प्रति पति के रवैये से अहत है और वो बच्चों की भलाई को देखते हुए पति ब्रैड पिट से अलग होना चाहती है। आपको बता दें कि इनका तलाक होते ही एंजेलिना और ब्रैड के 12 सालों का रिश्ता खत्म हो जाएगा। आपको बता दें कि दोनों ने साल 2014 में शादी की थी, लेकिन वो दोनों एक-दूसरे को साल 2004 से ही डेट कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications