अमेरिका: नदी में डूबने से भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एक 32 साल के भारतीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। अमेरिका में सॉफ्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे गोगिनेनी नागार्जुन ने चट्टान पर छलांग लगाने के बाद नदी की तेज धारा में बह गया। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि पिछले 6 सप्ताह में यह दूसरी घटना है।

पुलिस के मुताबिक, नागार्जुन अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग करने के लिए यहां आया हुआ था। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश निवासी नागार्जुन ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी के भीतर चले गए और फिर सतह पर वापस नहीं आ सके। पुलिस ने बताया कि नदी में डूबने के बाद उसके शव को 2 घंटे बाद निकाला गया, जिसके बाद मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।
इससे पहले 20 मई को भी एक 26 साल के थॉमस की मौत भी इसी जगह पर हुई थी। यह जगह के खतरनाक होने का पुराना इतिहास रहा है। कई लोग यहां बुरी तरह से जख्मी हुए हैं, तो कई मौतें भी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications