पाकिस्तान में दिलीप कुमार, राज कपूर के घर बनेंगे संग्रहालय
हिंदी फिल्मों के दोनों दिग्गजों के पुश्तैनी मकान खैबर पख्तून ख्वाह की राजधानी पेशावर के पुराने इलाके में हैं. प्रांत के पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉक्टर अब्दुल समद ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि दोनों मकानों के मौजूदा मालिकों ने मालिकाना हक प्रांत की सरकार को दे दिया था. विभाग पहले ही घोषणा कर चुका है कि उसकी इन दोनों मकानों की मरम्मत करवा कर इनमें संग्रहालय बनाने की योजना है.

अब्दुल समद ने यह भी बताया कि इस पूरी कवायद का उद्देश्य बॉलीवुड के पेशावर से संबंध को वापस लाना है. राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर को हिंदी फिल्मों के अग्र-दूत के रूप में जाना जाता है और वो पेशावर के ही रहने वाले थे. खुद राज कपूर का जन्म इसी मकान में हुआ था जो पेशावर की सबसे पुरानी और सबसे मशहूर गली किस्सा ख्वानी में मौजूद है. किस्सा ख्वानी का शाब्दिक अर्थ है कहानी सुनाने वालों की गली.
यह एक खूबसूरत संयोग है कि इस गली में ऐसी हस्तियों ने जन्म लिया जिन्होंने हिंदी फिल्मों के माध्यम से युगों युगों तक जिंदा रह जाने वाली कहानियां दुनिया को दीं. बताया जाता है कि दिलीप कुमार का मकान भी राज कपूर के मकान से मुश्किल से 200 मीटर दूर है. सिर्फ इतना ही नहीं, पेशावर के ही इस इलाके में हिंदी फिल्मों के एक और लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान का भी पुश्तैनी मकान मौजूद है.
पाकिस्तान में हिंदी फिल्मों की लोकप्रियता
हिंदी फिल्में पाकिस्तान में बहुत पसंद की जाती हैं और हिंदी फिल्मों के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के लाखों चाहने वाले हैं. स्पष्ट है की पेशावर का हिंदी फिल्मों के साथ अटूट संबंध है.फरवरी में दिलीप कुमार की तरफ से उनके परिवार के करीबी फैसल फारूकी ने कहा था कि कुमार के दिल में पेशावर के लिए खास जगह है और उन्होंने उनके पुश्तैनी मकान की मरम्मत कराए जाने और वहां संग्रहालय बनाए जाने का स्वागत किया. खुद दिलीप कुमार ने अक्टूबर 2020 में उस मकान में अपने बिताए दिनों को याद करते हुए कई ट्वीट किए थे.
2020 में जब राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर का देहांत हुआ था तब पेशावर में भी शोक मनाया गया था. राज कपूर और दिलीप कुमार दोनों के परिवार 1947 में हुई पाकिस्तान की स्थापना से पहले ही पेशावर छोड़ कर बंबई आ गए थे. उनके मकानों को मालिकाना हक धीरे धीरे दूसरे परिवारों के पास पहुंच गया और मकानों को ठीक से देख रेख नहीं हो पाई. दोनों मकान 100 सालों से भी ज्यादा पुराने हैं और दोनों को बहुत मरम्मत की जरूरत है.
पुरातत्व विभाग की योजना है कि मरम्मत के बाद वहां ऐसे संग्रहालय बनाए जाएंगे जिनमें दोनों कलाकारों के अलावा शाह रुख खान से भी जुड़े स्मृति चिन्ह रखे जाएंगे. इसके अलावा एक फिल्म लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी. पेशावर प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राज कपूर के मकान की कीमत 1.15 करोड़ लगाई गई और दिलीप कुमार के मकान की कीमत 72 लाख रुपए लगाई गई.
Source: DW
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications