यूक्रेन पर हमले के विरोध में पुतिन के सलाहकार ने दिया इस्तीफा, देश भी छोड़ा

नई दिल्ली, 24 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 29वां दिन लग चुका है। ऐसे में जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे रूस और आक्रामक होता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां रूसी मिसाइलें एक के बाद एक यूक्रेन के शहरों को निशाना बनाते हुए जमकर तबाही मचा रही है तो दूसरी तरफ यूक्रेन भी झुकने को तैयार नहीं है। हालांकि यूक्रेन पर हमले का नुकसान रूस को आर्थिक मोर्चे पर उठाना पड़ रहा है। कई देशों ने रूस से अपना कारोबार समेट लिया। वहीं अब यूक्रेन के खिलाफ युद्ध से नाराज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार एनाटोली चुबैस ने अपना पद और देश छोड़ दिया है।

Anatoly Chubais

Recommended Video

    Russia-Ukraine war के बीच Putin के adviser ने क्यों छोड़ा देश। वजह हैरान कर देगी ! | वनइंडिया हिंदी

    हथियारों और सेना के मामले में चाहे रूस यूक्रेन पर भारी पड़ रहा होगा, लेकिन आर्थिक मोर्चे पर रूस को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर सैन्य अभियान की घोषणा की थी, जिसके बाद अब इस जंग को एक महीना होने वाला है। लेकिन यह युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अमेरिका सहित कई देशों ने रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध भी लगा दिए हैं। अब पुतिन के एक प्रमुख सलाहकार ने बुधवार को सरकार से इस्तीफा दे दिया और कथित तौर पर रूस भी छोड़ दिया है।

    एनाटोली चुबैस सतत विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के लिए क्रेमलिन के विशेष दूत थे। ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक चुबैस ने यूक्रेन पर पुतिन के युद्ध का विरोध करते हुए यह कदम उठाया है। हालांकि चुबैस के ठिकाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनको कथित तौर पर तुर्की के एक एटीएम में देखा गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुबैस को इस्तांबुल में देखा गया था।

    रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पुष्टि की कि चुबैस ने बुधवार को सरकार से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि करने से परहेज किया कि क्या चुबैस ने रूस छोड़ दिया।ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार 66 साल के चुबैस पुतिन के करीबी लोगों में शुमार हैं। वहीं अब रूस के जलवायु मामलों के राजदूत एनाटोली चुबैस हमले को लेकर क्रेमलिन से नाता तोड़ने वाले सर्वोच्च स्तर के अफसर बन गए हैं। पिछले साल ही पुतिन ने चुबैस को रूस के जलवायु मामलों का राजदूत घोषित कियाा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+