एक्स गर्लफ्रेंड के प्रेमी का कान काटने पर भारतीय को 2 साल की जेल

पढ़ें- बेटी ने ठोंका पिता पर मुकदमा
अनीश पिछले साल जबरदस्ती अॉकलैंड में रहनेवाली पूर्व गर्लफ्रेंड अशारी के ब्वॉयफ्रेंड राम के घर में घुसा। जिस वक्त अनीश घर में घुसा उस वक्त अशारी राम के साथ सो रही थी। अनीश ने अपना आपा खो दिया और राम का बांया कान दांत से काट लिया।
घर से निकलने से पहले अनीश ने अशारी के साथ भी मारपीट की। अशारी और राम की तीन साल की बेटी भी है, इस पूरे मामले के बाद अॉकलैंड की जिला अदालत ने अनीश को 2 साल 3 महीने की सजा सुनाई है। चारों ओर इस घटना की निंदा हो रही है। गौरतलब है कि अनीश को अपने किए पर ज़रा भी पछतावा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications